महाराष्ट्र चुनावः बीजेपी-शिवसेना ने कोंकण की 75 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की, मुंबई में भी बड़ी जीत

By भाषा | Updated: October 26, 2019 06:02 IST2019-10-26T06:02:18+5:302019-10-26T06:02:18+5:30

महाराष्ट्र चुनावः पालघर में बहुजन विकास अगाड़ी को तीन सीटें मिली है जबकि एक-एक सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के खाते में गई है। पालघर सीट पर शिवसेना को जीत मिली है।

BJP-Shiv Sena won 56 out of 75 Konkan seats, big win in Mumbai too | महाराष्ट्र चुनावः बीजेपी-शिवसेना ने कोंकण की 75 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की, मुंबई में भी बड़ी जीत

File Photo

Highlights में सत्तारूढ़ भाजपा- शिवसेना ने विधानसभा चुनाव में तटीय एवं कोंकण क्षेत्र में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 75 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। कोंकण क्षेत्र में पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले आते हैं और यहां गुरुवार को आए नतीजे के मुताबिक शिवसेना ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा- शिवसेना ने विधानसभा चुनाव में तटीय एवं कोंकण क्षेत्र में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 75 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। कोंकण क्षेत्र में पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले आते हैं और यहां गुरुवार को आए नतीजे के मुताबिक शिवसेना ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 26 सीटें अपने नाम की हैं।

पालघर में बहुजन विकास अगाड़ी को तीन सीटें मिली है जबकि एक-एक सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के खाते में गई है। पालघर सीट पर शिवसेना को जीत मिली है।

ठाणे जिले की 18 विधानसभा सीटों में शिवसेना को पांच, भाजपा को आठ और राकांपा को दो सीटें मिली हैं। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और समाजवादी पार्टी (सपा) को एक-एक सीट पर जीत मिली है जबकि एक सीट पर निर्दलीय जीता है। रत्नागिरी में शिवसेना को चार सीटें मिली हैं और राकांपा को एक सीट मिली है।

सिंधुदुर्ग जिले में भाजपा को एक और शिवसेना को दो सीटें मिली हैं। रायगढ़ जिले में भाजपा, शिवसेना और राकांपा को क्रमश: दो, चार और एक सीट मिली है। महाराष्ट्र विधानसभा में मुंबई महानगर से 36 विधायक चुनकर आते हैं। इनमें से 14 सीटें शिवसेना और 16 सीटें भाजपा को मिली है।

कांग्रेस ने शहर की चार सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि राकांपा और सपा के खाते में एक-एक सीट गई है। रायगढ़ में मजबूत रही शेतकारी कामगार पार्टी को इस बार पेन और उरन सीटों पर शिवसेना से हार मिली है। गौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 161 सीटों पर जीत मिली है। 

Web Title: BJP-Shiv Sena won 56 out of 75 Konkan seats, big win in Mumbai too

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे