लाइव न्यूज़ :

भाजपा और शिवसेना के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम 'दुश्मन नहीं' है : देवेंद्र फड़नवीस

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 5, 2021 09:08 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि शिवसेना और भाजपा के बीच आपस में कुछ मतभेद हो सकते है लेकिन हम दुश्मन नहीं है। संजय राउत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह सुबह कुछ बोलते है और रात को कुछ ।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने शिवसेना के साथ आने के दिए संकेत मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कोई अगर और लेकिन नहीं है फड़नवीस ने संजय राउत के बयान पर कहा कि वह सुबह कुछ बोलते हैं और रात को कुछ

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष नेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी और सत्तारूढ़ शिवसेना के बीच कुछ मुद्दे हैं लेकिन वे दुश्मन नहीं है और कहा कि राजनीति में कोई अगर और लेकिन नहीं है । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या भाजपा औऱ शिवसेना फिर एक साथ आ सकते हैं । 

फड़नवीस ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 'राजनीति में कोई अगर और लेकिन नहीं है । मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं ।  शिवसेना के साथ हमारे कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं है।'

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि हमारे दोस्त (शिवसेना) ने हमारे साथ 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव के बाद उन्होंने दूसरे (राकांपा और कांग्रेस) लोगों के साथ हाथ मिलाया जिसके खिलाफ खबर चुनाव लड़ा था।

दरअसल 2019 के महाराष्ट्र चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों सहयोगी पार्टियों में मतभेद होने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाई।

इस बीच  शिवसेना नेता संजय रावत पर तंज कसते हुए फड़नवीस ने कहा मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि संजय रावत किस भाजपा नेता से मिले हैं या नहीं । संजय राउत सुबह कुछ और रात में कुछ और बोलते हैं ।  

फड़नवीस की यह टिप्पणी तब आई जब राउत ने 3 जुलाई को भाजपा नेता आशीष शेलार के साथ अपनी मुलाकात के बारे में अफवाहों को खारिज करने की कोशिश की थी । उन्होंने कहा था कि इस तरह की अफवाह जितनी अधिक फैलेगी एमवीए गठबंधन उतना मजबूत होगा । हमारे बीच राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकते लेकिन अगर हम सामने आते हैं तो  एक-दूसरे का अभिवादन करते  हैं । मैंने खुलेतौर पर शेलार  के साथ बैठकर कॉफी पी है । 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए