लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने दो केन्द्रीय नेताओं को उत्तराखंड भेजा

By भाषा | Updated: March 6, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च भाजपा ने यह संकेत मिलने के बाद दो केन्द्रीय नेताओं को उत्तराखंड भेजा है कि पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं का एक वर्ग मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से नाराज है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

सूत्रों ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि पार्टी राज्य में मुख्यमंत्री को बदलने पर विचार कर रही है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा द्वारा दो वरिष्ठ नेताओं को उत्तराखंड भेजने के बाद यह मामला महत्वपूर्ण हो गया है।

भाजपा ने 2017 में मोदी लहर पर सवार होकर 70 सदस्यीय विधानसभा की 57 सीटों पर जीत हासिल की थी। रावत को चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की बागडोर सौंपी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन