लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने मुस्लिमों पर केंद्रित कथित टिप्पणी करने वाले यूपी विधायक को भेजा कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 29, 2020 05:15 IST

भाजपा विधायक की इस टिप्पणी की विभिन्न वर्गो ने कड़ी आलोचना की है। इस विधायक कथित तौर पर लोगों से कहा था कि वे मुस्लिम सब्जीवालों से सब्जियां नहीं खरीदें।

Open in App

नयी दिल्ली: भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधायक सुरेश तिवारी को उनकी उस टिप्पणी के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने मुस्लिमों के बारे में एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। भाजपा विधायक की इस टिप्पणी की विभिन्न वर्गो ने कड़ी आलोचना की है। इस विधायक कथित तौर पर लोगों से कहा था कि वे मुस्लिम सब्जीवालों से सब्जियां नहीं खरीदें।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी टिप्पणी को ‘अत्यधिक गैर जिम्मेदाराना’ पाया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रदेश के पार्टी नेतृत्व को इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं करने पर खिंचाई की। सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने उत्तरप्रदेश राज्य भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह से बात की और उनसे तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

विधायक से एक सप्ताह के भीतर जवाब भेजने को कहा गया है । गौरतलब है कि देवरिया जिले से आने वाले तिवारी को कैमरे पर कुछ लोगों से यह कहते सुना गया कि वे मुस्लिम सब्जीवालों से सब्जियां नहीं खरीदें। कुछ दक्षिणपंथी समूहों द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर मुसलमानों को निशाना बनाने की खबरें भी आई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया