Arun Jaitley Death Live Updates: पीएम मोदी ने कहा- मैं यहां बहरीन में हूं और मेरे प्रिय मित्र अरुण जेटली नहीं रहे
LIVE
By स्वाति सिंह | Updated: August 24, 2019 22:49 IST2019-08-24T12:54:53+5:302019-08-24T22:49:21+5:30
Arun Jaitley Death News : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का 66 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया है।

अरुण जेटली पहली नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री रहे थे। जेटली अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना एवं व प्रसारण मंत्री रहे थे।
अरुण जेटली (Arun Jaitley) का दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में शनिवार को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर निधन हो गया। वरिष्ठ बीजेपी नेता लम्बे समय से गम्भीर रूप से बीमार थे और उन्हें नौ अगस्त से ECMO और IABP सपोर्ट पर रखा गया था। ख़राब सेहत के कारण ही पूर्व वित्त मंत्री जेटली ने दूसरी नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से मना कर दिया था। अरुण जेटली पहली नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री रहे थे। जेटली अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना एवं व प्रसारण मंत्री रहे थे। जेटली के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जेटली के निधन पर क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के प्रमुख हस्तियाँ भी शोक व्यक्त कर रही हैं।
अरुण जेटली के निधन से जुड़ी हर ताजा ख़बर के लिए लोकमत न्यूज़ पर बने रहें-
LIVE
24 Aug, 19 : 08:42 PM
Delhi: Vice President M Venkaiah Naidu pays tribute to former Union Finance Minister #ArunJaitley who passed away earlier today. pic.twitter.com/ozjyPk2Cx6
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 08:29 PM
कई देशों के दूतों ने जेटली के निधन पर शोक जताया
अमेरिका और फ्रांस समेत कई देशों के शीर्ष राजनयिकों ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शनिवार को शोक जताते हुए उन्हें बेहतर राजनीतिक करार दिया। जेटली (66) का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वहां उनका इलाज चल रहा था। भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘फ्रांस की ओर से मैं श्री अरुण जेटली जी के परिवार और परिजन के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। पूरा देश अपने पूर्व वित्त मंत्री के निधन एवं राज्यसभा में एक प्रमुख आवाज के बंद होने का शोक मना रहा है, ऐसे दुखद समय में फ्रांस, भारत और इसके नागरिकों के साथ खड़ा है।’’ भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने कहा कि जेटली के निधन की खबर बहुत दुखदायक है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह एक महान राजनीतिज्ञ और भारत एवं अमेरिकी संबंधों के मजबूत समर्थक थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’’ भारत में चीन के राजदूत सुन विडोंग ने दिवंगत राजनेता के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की। भारत में यूरोपीय संघ के दूत टी. कोजलोवस्की ने कहा, ‘‘जेटली के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। भारत, देश की जनता और उनके परिजन के प्रति गहरी संवेदना है।’’ उन्होंने कहा कि देश ने अपना एक सम्मानित और महान नेता खोया है।
24 Aug, 19 : 08:13 PM
जेटली ऐसे भाजपाई थे जो सभी गैर भाजपाइयों के पसंदीदा थे : रमेश
विपक्षी नेताओं के साथ अरुण जेटली के बेहतर संबंधों को याद करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि पूर्व वित्त मंत्री ‘‘ऐसे भाजपाई थे जो प्रत्येक गैर भाजपाइयों के पसंदीदा थे।’’ जेटली (66) का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था जहां कुछ हफ्तों से उनका इलाज चल रहा था। रमेश ने जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जेटली प्रत्येक गैर भाजपाइयों के पसंदीदा भाजपाई थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के दामाद जेटली के पास तेज कानूनी और राजनीतिक दिमाग था और गजब का हास्यबोध था। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी बातों को घुमा देने की असाधारण क्षमता के कारण एक बार मैने उन्हें बेदी, प्रसन्ना, चंद्रा और वेंकट करार दिया था और उन्होंने इसका खूब अनंद लिया।’’ बिशन सिंह बेदी, भागवत चंद्रशेखर, इरापल्ली प्रसन्ना और एस वेंकटराघवन की 1960 और 1970 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम की चौकड़ी थी।
24 Aug, 19 : 08:09 PM
भारतीय खिलाड़ियों ने जेटली को सम्मान देते हुए हाथ में काली पट्टी बांधी
भारतीय क्रिकेट टीम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक अरूण जेटली के प्रति सम्मान दर्शाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हाथों पर काली पट्टी लगायी जिनका शनिवार को निधन हो गया। भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। वह दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रभावशाली अधिकारियों में शुमार रहे।
24 Aug, 19 : 08:09 PM
जेटली के निधन पर उत्तरप्रदेश के नेताओं ने शोक जताया
पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जेटली जी ने अपना सारा जीवन देश के गरीबों की समृद्धि के लिए समर्पित किया। मौर्य ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने जेटली के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘अपने वरिष्ठ नेता के निधन से दुखी हूं। जेटली जी के निधन का समाचार अत्यन्त दुःखद एवं हृदय को झकझोर देने वाला है। उनका निधन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह पुण्य आत्मा को चिर-शान्ति व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
24 Aug, 19 : 07:50 PM
जेटली का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया, कोविंद और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली का पार्थिव शरीर राष्ट्रीय राजधानी के कैलाश कालोनी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित विभिन्न नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जेटली (66) का आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी एवं बच्चे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं तथा उनके प्रशंसकों ने जेटली को अंतिम विदाई दी।
जेटली का पार्थिव शरीर कांच के ताबूत में रखा गया था। नेताओं ने इस दौरान अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित विभिन्न नेताओं ने जेटली को अंतिम विदाई दी।
योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल समेत विभिन्न मुख्यमंत्रियों ने भी उनके आवास पर जा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। केजरीवाल ने कहा, ‘‘जेटली देश के बेहतरीन राजनेताओं में से एक थे। वह एक महान व्यक्ति और प्रखर वक्ता थे। मेरे साथ उनके अच्छे संबंध थे और इस नुकसान की भारपाई किसी तरह से नहीं होगी। दिल्ली को उनकी कमी खलेगी।’’ पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा शामिल हैं। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल, उनकी पत्नी एवं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर भी दिवंगत पूर्व केंद्रीय के आवास पर मौजूद थे।
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की गोद ली गयी पुत्री नमिता कौल ने भी जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाया। भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा, ‘‘हम दोनों ने श्रीराम कालेज आफ कामर्स में एक साथ छात्र संघ का चुनाव लड़ा। वह अध्यक्ष बने और मैं सचिव बना। तब से उनके साथ मेरे संबंध बहुत बेहतर रहे हैं। पश्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमने उन्हें खो दिया है। यह देश के लिए और मेरे लिए एक बड़ी क्षति है।’’
24 Aug, 19 : 07:47 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अरुण जेटली का निधन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए एक असहनीय क्षति है। एक छात्र नेता के रूप में उन्हें आपातकाल के दौरान 19 महीने तक जेल में रखा गया था। संसद सदस्य के रूप में, उन्होंने हमेशा लोगों की आवाज उठाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक धर्मयुद्ध के रूप में काम किया
24 Aug, 19 : 07:45 PM
Union Home Minister Amit Shah in Delhi: Whenever I faced trouble in my life, Arun Jaitley ji stood by me. Today he is not with us anymore, I pray to the almighty to give peace to the departed soul and give strength to his family and BJP workers, to cope with this loss. https://t.co/TVOeoeZ83O
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 07:44 PM
पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
24 Aug, 19 : 07:43 PM
Delhi: Former PM Dr Manmohan Singh, Congress interim president Sonia Gandhi and Congress leader Rahul Gandhi, pay tribute to former Union Finance Minister Arun Jaitley who passed away earlier today. pic.twitter.com/YdNC0eaUJB
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 07:32 PM
I am sorry to hear about Mr Arun Jaitley's passing. My condolences to his family and friends. May he rest in peace.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 07:31 PM
राहुल ने जेटली के निधन पर दुख जताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शनिवार को दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। गांधी ने ट्वीट कर कहा, '' अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, अभिषेक मनु सिंघवी एवं कपिल सिब्बल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी जेटली के निधन पर दुख प्रकट किया। गौरतलब है कि जेटली का 66 साल की आयु में शनिवार को एम्स में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था।
24 Aug, 19 : 07:30 PM
जेटली के मार्गदर्शन में काम करना बेहतर अनुभव था : लवासा
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के वित्त सचिव के तौर पर काम कर चुके चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने शनिवार को कहा कि उनके साथ काम करना सीखने के लिहाज से एक अच्छा अनुभव था। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि जेटली एक ‘‘मिलनसार मंत्री, बेहद प्रखर, संवेदनशील एवं दूरदर्शी थे।’’ लवासा ने ट्वीट किया, ‘‘वित्त सचिव के तौर पर उनके साथ काम करना सीखने के लिहाज से एक बेहतर अनुभव था। वह बहुत धैर्यवान, व्यावहारिक, सकारात्मक, बेहतरीन स्मरणशक्ति वाले और ज्ञानी थे।’’ उन्होंने कहा कि उनकी टीम का हिस्सा बनना और उनका वित्त सचिव बनना सौभाग्य की बात थी। चुनाव आयुक्त ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘उनका नेतृत्व कभी थोपने वाला नहीं रहा क्योंकि वह बड़ी समझदारी और कुशलता से नेतृत्व करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनकी विरासत आगे बढ़े।’’ जेटली (66) का शनिवार को यहां एम्स में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
24 Aug, 19 : 07:14 PM
अरुण जेटली के निधन पर हरियाणा सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की
हरियाणा सरकार ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है। नयी दिल्ली में शनिवार को उनका निधन हो गया। यहां मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में जिन भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है वहां 24 और 25 अगस्त को तिरंगा आधा झुका रहेगा और इस दिन किसी आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। जेटली (66) का शनिवार को नयी दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
24 Aug, 19 : 07:06 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा, वह पार्टी, सरकार के लिए एक संपत्ति थे। वह अब हमारे साथ नहीं हैं, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।
Defence Minister Rajnath Singh on #ArunJaitley: The nation will never forget his contribution, he was an asset to the party, the government when he was part of it, and the country. He is not with us anymore, I pay tribute to him. pic.twitter.com/bUi2J5OEmP
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 07:04 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
24 Aug, 19 : 07:03 PM
Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman pays tribute to former Union Finance Minister Arun Jaitley, who passed away at All India Institute of Medical Sciences, earlier today. pic.twitter.com/LjnJDL2XrP
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 06:26 PM
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजू जनता दल (BJD) के सांसद पिनाकी मिश्रा ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।
24 Aug, 19 : 06:26 PM
Delhi: Odisha Chief Minister Naveen Patnaik & Biju Janata Dal (BJD) MP Pinaki Misra pay tribute to former Union Finance Minister #ArunJaitley, who passed away earlier today. pic.twitter.com/clfKa918YW
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 06:16 PM
दिग्गज भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया।
24 Aug, 19 : 06:15 PM
Delhi: Veteran BJP leader Lal Krishna Advani pays tribute to former Union Finance Minister Arun Jaitley, who passed away at All India Institute of Medical Sciences, earlier today. pic.twitter.com/oOBoU9veQO
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 06:10 PM
जेटली के ‘ठोस कानूनी सलाह’ पर हर दल विश्वास करता था : सोलिसिटर जनरल
सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शनिवार को कहा कि अरूण जेटली के निधन के साथ ही देश ने एक प्रतिभाशाली सांसद, बुद्धिमान राजनेता और कानून के जानकार को खो दिया है जिनकी सलाह पर हर दल के लोग विश्वास करते थे।
स्वास्थ्य कारणों से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनने से इनकार करने वाले जेटली (66) को सांस लेने में तकलीफ होने और बेचैनी होने के कारण नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक जताते हुए मेहता ने कहा, ‘‘देश, भारतीय राजनीति और कानूनी बिरादरी के लिए यह काफी बड़ा नुकसान है।’’ सोलिसिटर जनरल ने कहा कि जेटली के संपर्क में जो भी आता था, उस पर उनका प्रभाव पड़ता था। वरिष्ठ वकील के तौर पर वह अपने साथी नेताओं और पेशेवर सहयोगियों को कानूनी सलाह के माध्यम से राह दिखाते थे और ‘‘विपरीत परिस्थितियों में उनके साथ खड़े होते थे।’’
24 Aug, 19 : 05:58 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवंगत अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
24 Aug, 19 : 05:58 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि
24 Aug, 19 : 05:57 PM
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh lays wreaths, on his & Prime Minister Narendra Modi's behalf, on mortal remains of former Union Finance Minister Arun Jaitley. pic.twitter.com/kHFRb3X75F
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 03:20 PM
एम्स से अरुण जेटली के घर ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर
अरुण जेटली का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास लेकर जाया जा रहा है।
Delhi: Mortal remains of former Union Finance Minister Arun Jaitley being taken to his residence from All India Institutes of Medical Sciences, where he passed away, earlier today. pic.twitter.com/LBfXddIDSR
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 02:32 PM
अरुण जेटली को लोकमत न्यूज़ की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि
24 Aug, 19 : 02:10 PM
अरुण जेटली के कॉलेज टाइम को जिगरी दोस्त रजत शर्मा ने जताया शोक, लिखा- देश ने एक योग्य प्रशासक खो दिया
इंडिया टीवी का संस्थापक रजत शर्मा ने अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक जताया है। शर्मा ने ट्वीट किया, "पाँच दशकों से मेरे प्यारे और करीबी मित्र अरुण जेटली अब नहीं रहे। उनके जाने से भारत ने एक योग्य प्रशासक, एक उम्दा न्यायविद् और ऐसा नेता खो दिया है जिसकी ईमानदारी बेदाग थी। उनकी आत्मा को शान्ति मिले। ओम् शान्ति"
#ArunJaitley , my dear and close friend for 5 decades, is no more. In his passing away, #India has lost an able administrator, a fine jurist and an incorruptible politician. May his soul rest in eternal peace. Om Shanti. @arunjaitley
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 02:00 PM
जेटली के योगदान को देश हमेशा याद करेगा: रघुबर दास
अरुण जेटली जी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी शानदार भाषण शैली पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
— Raghubar Das (@dasraghubar) August 24, 2019
शत-शत नमन। pic.twitter.com/jJr66KoQ2i
24 Aug, 19 : 01:58 PM
बीजेपी को खलेगी जेटली की कमी: राजनाथ सिंह
Jaitleyji will always be remembered for pulling the economy out of the gloom and putting it back on the right track.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 24, 2019
The BJP will miss Arunji’s presence. I extend my heartfelt condolences to his bereaved family.
24 Aug, 19 : 01:26 PM
पीएम मोदी ने जताया शोक
अरुण जेटली के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया। पीएम मोदी ने लिखा 'बड़ी राजनीतिक हस्ती, बुद्धिजीवी और कानूनी प्रकाशपुंज थे। '
Full of life, blessed with wit, a great sense of humour and charisma, Arun Jaitley Ji was admired by people across all sections of society. He was multi-faceted, having impeccable knowledge about India’s Constitution, history, public policy, governance and administration.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 01:20 PM
शशि थरूर ने ट्वीट कर जताया शोक, शेयर की एक तस्वीर
शशि थरूर ने ट्वीट किया ' 'अपने दोस्त और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सीनियर केनिधन से दुखी हूं। हम पहली बार तब मिले थे तब वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ में थे और मैं सेंट स्टीफन्स कॉलेज यूनियन का अध्यक्ष था। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद हमने एक दूसरे का पारस्परिक सम्मान करते थे और लोकसभा में अक्सर बजट पर बहस की।' इसके साथ ही शशि थरूर ने एक फोटो भी शेयर की।
24 Aug, 19 : 01:16 PM
अरुण जेटली के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक
ममता बनर्जी ने लिखा 'अरुण जेटली जी के निधन पर अत्यंत दु:ख हुआ। एक उत्कृष्ट सांसद और एक शानदार वकील सभी पक्षों की सराहना की। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनकी पत्नी, बच्चों, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना'।
Extremely saddened at the passing away of Arun Jaitley Ji, after a battle bravely borne. An outstanding Parliamentarian & a brilliant lawyer, appreciated across parties. His contribution to Indian polity will be remembered. My condolences to his wife, children, friends & admirers
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 01:13 PM
जेटली जी का असामयिक निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया 'पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी का असामयिक निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। एक कानूनी विद्धान और एक अनुभवी राजनीतिक नेता जो अपने शासन कौशल के लिए जाना जाता है, देश द्वारा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ।'
Untimely demise of former FM and senior leader Sh Arun Jaitley ji is a huge loss to the nation. A legal luminary and an experienced political leader known for his governance skills will be missed by the country. Thoughts and prayers with his family in this moment of grief. RIP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 01:11 PM
दिल्ली लौट रहे हैं उप-राष्ट्रपति
अरुण जेटली के निधन की खबर सुनने के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के लिए चेन्नई से रवाना हुए उप-राष्ट्रपति ने यात्रा रोक दिल्ली लौट रहे हैं।
Vice President M. Venkaiah Naidu (in file pic) who was to leave from Chennai for Nellore in Andhra Pradesh, has cut short his visit and is returning to Delhi following the demise of former Finance Minister Arun Jaitley. pic.twitter.com/yy30WyD7sM
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 01:00 PM
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ, जेटली जी का जाना मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 24, 2019
उनके रूप में मैंने न सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन मुझे वर्षो तक प्राप्त होता रहा।
24 Aug, 19 : 12:58 PM
अरुण जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद हैदराबाद से वापस लौट रहे हैं गृह मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज ही अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचे थे। उधर, जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद से वापस लौट रहे हैं।
Home Minister Amit Shah has cut short his visit to Hyderabad, and is returning to Delhi following passing away of former Finance Minister Arun Jaitley. https://t.co/jcyd3pel4z
— ANI (@ANI) August 24, 2019
24 Aug, 19 : 12:57 PM
