लाइव न्यूज़ :

नीतीश के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा ने एमएलसी टुन्ना पांडेय को कारण बताओ नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:32 IST

Open in App

पटना, तीन जून बिहार विधान परिषद सदस्य टुन्ना जी पाण्डेय की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी को प्रदेश में जदयू के साथ सत्ता में शामिल भाजपा ने इसे गठबंधन धर्म एवं दल के मर्यादा के विरूद्ध बताते हुए अपने एमएलसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बिहार भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि पार्टी एमएलसी टुन्ना जी पाण्डेय की हमारे गठबंधन के नेता एवं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विरूद्ध की गई टिप्पणी गठबंधन धर्म एवं दल के मर्यादा तथा पार्टी अनुशासन के खिलाफ है।

सिंह द्वारा एक जून को टुन्ना जी पाण्डेय को जारी नोटिस में कहा गया है कि एमएलसी द्वारा गठबंधन के नेता एवं बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरूद्ध की गई टिप्पणी एवं ट्वीट गठबंधन धर्म एवं दल के मर्यादा के विरूद्ध तथा पार्टी अनुशासन के खिलाफ है।

नोटिस में पाण्डेय से कहा गया है कि वे 10 दिनों के अंदर अपना जवाब दें कि क्यों नहीं पार्टी उनके विरूद्ध अनुशासन कार्रवाई करे।

उल्लेखनीय है कि टुन्ना पांडेय ने 31 मई को सिवान के पूर्व राजद सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की साजिश के तहत हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनको सच बोलने की सजा मिली है। उन्होंने भागलपुर जेल से सिवान आने के बाद कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। यही सच बोलने की उन्हें सजा मिली।

पांडेय ने कहा था कि नीतीश कुमार एक बार दूसरी नंबर की पार्टी और उसके बाद तीसरी नंबर की पार्टी होने के बाद मुख्यमंत्री बने, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वे परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं, ये बात सच है।

अपनी उक्त टिप्पणी के बारे में ट्वीट करते हुए पाण्डेय ने कहा था, ‘‘मैंने जो कहा सच ही कहा, इस बार के भी हुए विधानसभा चुनाव में भी जनता ने तेजस्वी यादव जी को अपना मत देकर चुना था लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं।‘‘

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवहा ने पाण्डेय के उक्त ट्वीट को साझा करते हुए और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से कल कहा था, ‘‘यह बयान आप तक भी पहुंच ही रहा होगा। ऐसा बयान अगर किसी जदयू के नेता ने भाजपा या उसके किसी नेता के बारे में दिया होता तो ...........अबतक..............।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल