लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भाजपा की सीटें खाली रहेंगी: अखिलेश

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:38 IST

Open in App

लखनऊ, 18 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गाजीपुर से लखनऊ तक विजय रथ यात्रा पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।

यादव ने ट्वीट किया, ''ग़ाज़ीपुर से लखनऊ तक उमड़ी जनता के जोश ने दिखा दिया है कि सपा एवं अन्य सहयोगियों की रैली में ‘आये हुए’ तथा भाजपा की ठंडी रैली में ‘लाए गये’ लोगों में क्या अंतर है। भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।''

पार्टी के एक नेता ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गाजीपुर से से शुरू हुई यादव की रथ यात्रा लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय करके बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे लखनऊ पहुंची तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ यात्रा के स्वागत के लिये रात भर खड़ी रही ।

यात्रा के इस चौथे चरण के दौरान यादव के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और जनवादी पार्टी के संजय चौहान मौजूद थे ।

सपा की विजय रथ यात्रा पिछले महीने कानपुर से बुंदेलखंड क्षेत्र तक शुरू की गई थी। यह बाद में लखनऊ से हरदोई और उसके बाद फिर गोरखपुर से कुशीनगर गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव