लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस को एक दिन भी सत्ता में रहने का हक नहीं', जानें किसने दिया ये बयान 

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 4, 2019 20:28 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि अभी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सत्ता को 5 महीने ही हुए हैं और जनता कांग्रेस सरकार को कोसने लगी है. जनता के हितों की खातिर कांग्रेस को इस्तीफा देकर सत्ता से हट जाना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में हो रहे तबादलों पर भी राकेश सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है.कांग्रेस सरकार तबादला उद्योग चला रही है. आर्थिक हित साधने के लिए तबादले किए जा रहे हैं: बीजेपी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार पर हमला बोला है. राकेश सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार को 1 दिन भी सत्ता में रहने का हक नहीं है. प्रदेश में बिजली कटौती सहित कई मुद्दों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार कोई भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रही है. कानून व्यवस्था चौपट है, कर्ज माफी हो नहीं पा रही है. युवाओं से वादे किए पूरे नहीं हुए हैं.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि अभी सत्ता को 5 महीने ही हुए हैं और जनता कांग्रेस सरकार को कोसने लगी है. जनता के हितों की खातिर कांग्रेस को इस्तीफा देकर सत्ता से हट जाना चाहिए. प्रदेश में हो रहे तबादलों पर भी राकेश सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है. सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में किसी भी राज्य में ऐसा नहीं हुआ है. कांग्रेस सरकार तबादला उद्योग चला रही है. आर्थिक हित साधने के लिए तबादले किए जा रहे हैं.

सिंह ने विधायक नारायण त्रिपाठी और सांसद गणेश सिंह के विवाद पर राकेश सिंह ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं है दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कांग्रेस सरकार को खुद की गलतियों से सत्ता से जाने की बात भी कही है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल