लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में लश्कर के आतंकवादियों ने भाजपा सरपंच और पत्नी की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:16 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ अगस्त जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े एक सरपंच के घर में सोमवार को घुस आए और सरपंच एवं उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घाटी में इस साल भगवा दल के चार नेता आतंकवादी हमले में मारे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लाल चौक इलाके में शाम चार बजे हुई। दो आतंकवादी यहां सरपंच गुलाम रसूल डार के किराए के मकान में घुस आए और उन्होंने उन पर तथा उनकी पत्नी पर गोलियां बरसा दीं। उन्होंने बताया कि सरपंच और उनकी पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) (कश्मीर रेंज) विजय कुमार स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करने के लिए मौके पर पहुंचे।

आईजीपी ने कहा, ‘‘इस बर्बर आतंकवादी घटना के पीछे प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के दो मोटरसाइकिल सवार आतंकवादी शामिल थे।’’

पुलिस ने बताया कि दंपती को स्नो कैप होटल, कुलगाम में एक सुरक्षित आवास प्रदान किया गया था और दोनों थोड़े समय के लिए वहां रुके भी थे, लेकिन वे अनंतनाग टाउन में अपने घर जाने का लगातार अनुरोध कर रहे थे।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘उनके अनुरोध पर उन्हें अनंतनाग स्थित घर में रहने की अनुमति दे दी गई। उन्हें एक पीएसओ (सुरक्षा सेवा अधिकारी) भी मुहैया कराया गया था, जो घटना के समय ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया । उक्त पीएसओ को निलंबित कर दिया गया है।’’

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और इस आतंकवादी घटना संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए जांच की जा रही है।

कुलगाम के रेडवानी के निवासी डार भाजपा से संबद्ध सरपंच थे। उन्होंने पिछले साल जिला विकास परिषद् का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे । वह कुलगाम में भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी थे और अनंतनाग में किराए के मकान में रह रहे थे। डार चौथे ऐसे भाजपा नेता हैं, जो इस साल आतंकवादियों के हमले में मारे गए हैं।

बारामूला जिले के सोपोर इलाके में इस साल मार्च में नगर परिषद पर हुए हमले में भाजपा के दो पार्षदों की मौत हो गई थी, जबकि इसी साल दो जून को पुलवामा जिले के त्राल से भाजपा पार्षद राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।आतंकवादियों ने इस वर्ष नागरिकों, पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों को भी निशाना बनाया हैं। इसी प्रकार के हमलों में नौ आम नागरिक, छह पुलिस कर्मी और सेना के एक जवान को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस