लाइव न्यूज़ :

कोराना से अनाथ हुए बच्चों के कल्याण के लिए योजनाएं आरंभ करें भाजपा शासित राज्य: नड्डा

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 के कारण अनाथ हो चुके बच्चों के लिए कल्याणकारी योजना आरंभ करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 30 मई को होनी चाहिए क्योंकि उसी दिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के सात साल पूरे हो रहे हैं।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे एक पत्र में नड्डा ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर सातवीं वर्षगांठ के मौके पर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए और उसकी जगह सरकारें कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना ने देश व समाज पर गहरी चोट पहुंचाई है और इसके चलते कुछ बच्चों ने अपने परिजनों को खो दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि ऐसे बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी सरकार की है और उसे इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

नड्डा ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि जरूरतों, परिस्थितियों ओर राज्यों की परंपरा के अनुसार वह योजना का मसौदा तैयार करें। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में राज्यों को जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने परिजनों को गंवा चुके बच्चों के साथ खड़ा होना और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सभी प्रकार की सहायता करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है...विचार है कि सभी भाजपा शासित राज्य एक साथ कार्यकम की शुरुआत करें जब केंद्र की भाजपा नीत सरकार के सत्ता में सात साल पूरे हों।’’

वर्तमान में भाजपा के 12 मुख्यमंत्री हैं जो विभिन्न राज्यों में सत्ता की बागडोर संभाले हुए हैं।

पिछले साल भी कोरोना के कारण लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से भाजपा ने मोदी सरकार की छठी वर्षगांठ व्यापक स्तर पर नहीं मनाया था।

नड्डा ने कहा कि विश्व ने कोरोना जैसा संकट शताब्दी में नहीं आया है और इस वैश्विक महामारी से ना सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि कोरोना ने कई चुनौतियां पैदा की है और भारत मुस्तैदी से इनका सामना कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं