लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण के मामले में भाजपा शासित राज्यों का प्रदर्शन विपक्ष शासित राज्यों से बेहतर:सरकारी आंकड़े

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर कोविड रोधी टीकाकरण करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों का प्रदर्शन, कांग्रेस और उसके सहयोगियों के हुकूमत वाले राज्यों से बेहतर है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार भाजपा शासित आठ राज्यों ने पात्र आबादी के 50 फीसद का पूर्ण कोविड रोधी टीकाकरण कर दिया है जबकि उनमें से सात राज्यों ने 90 प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लगा दी है।

सूत्रों ने कहा कि यह विडंबना ही है, क्योंकि भाजपा शासित राज्यों के विपरीत वे अब तक पर्याप्त लोगों का टीकाकरण नहीं करा पाए हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या राजनीति ने इन राज्यों में टीकाकरण अभियान को प्रभावित किया है।

भाजपा ने बार-बार विपक्षी दलों पर टीकाकरण अभियान का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है और कहा है कि भारत में निर्मित दो टीकों को मंजूरी देने पर कुछ प्रतिद्वंद्वी नेताओं ने शुरू में सरकार से सवाल किया था।

टीकाकरण के आंकड़े साझा करते हुए सूत्रों ने बताया कि राजस्थान में 84.2 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक लगा दी गई गई है जबकि 46.9 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं पश्चिम बंगाल में 86.6 प्रतिशत लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं और 39.4 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार इसी तरह तमिलनाडु में यह आंकड़ा 78.1 और 42.65 फीसदी, महाराष्ट्र में 80.11 व 42.5 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 83.2 तथा 47.2 फीसदी है।

सूत्रों ने बताया कि झारखंड में पहली और दोनों खुराक लेने वाली आबादी का प्रतिशत क्रमश: 66.2 और 30.8 और पंजाब में 72.5 और 32.8 है।

कांग्रेस पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता में है जबकि तमिलनाड में द्रमुक नीत गठबंधन में है। वह झारखंड में जेएमएम के साथ सत्ता साझेदारी कर रही है। महाराष्ट्र में भी वह सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हुकूमत है और कांग्रेस उसके गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश और गोवा ने अपनी पूरी पात्र आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगा दी है। हिमाचल में 91.9 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है जबकि गोवा में 87.9 फीसदी लोगों ने टीके की दोनों खुराकें लगवा ली हैं।

सूत्रों ने बताया कि गुजरात में 93.5 प्रतिशत जनसंख्या को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 70.3 फीसदी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। उत्तराखंड में भी 93 फीसदी आबादी को पहली खुराक लग गई है और 61.1 प्रतिशत जनसंख्या ने दोनों खुराकें लगवा ली हैं। वहीं कर्नाटक में 90.9 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवा ली है और 59.1 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। हरियाणा में भी 90.04 प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक दे दी गई है जबकि 48.3 फीसदी आबादी को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं। वहीं असम में 88.9 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक और 50 फीसदी लोगों को दोनों खुराकें लगा दी गई हैं। त्रिपुरा में 80.5 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक और 63.5 फीसदी जनसंख्या का पूर्ण टीकाकरण कर दिया गया है।

इन सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए