लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित ईडीएमसी ने काली सूची में डाली गयी कंपनी के साथ करोड़ों रूपये का अनुबंध किया: आप

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने 2010 में काली सूची में डाली गयी कंपनी के साथ करोड़ों रूपये का अनुबंध किया है।

भाजपा ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि अतीत में निजी सुरक्षा एजेंसी का दिल्ली नगर निगम के साथ अनुबंध हुआ था लेकिन 2010 में जांच में पाया गया कि सुरक्षा प्रदान करने के बदले में कंपनी को किया जा रहा भुगतान सुरक्षागार्डों तक नहीं पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि कई अन्य विसंगतियां भी पायी गयीं और कंपनी को निविदा प्रक्रिया से हटाकर उसे काली सूची में डाल दिया गया।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘ पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने उस कंपनी के साथ करोड़ों रूपये का अनुबंध किया जिसे 2010 में काली सूची में डाल दिया गया था। ’’

आप नेता ने कहा , ‘‘ भाजपा दिल्ली प्रमुख आदेश गुप्ता को जवाब देना चाहिए: क्यों काली सूची में डाली गयी कंपनी को अनुबंध के लिए लिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता