लाइव न्यूज़ :

स्टेडियमों को जेल के रूप में इस्तेमाल की अनुमति न देने पर भाजपा शासित केंद्र मुझसे नाराज: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 2, 2020 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए स्टेडियमों को अस्थायी जेल के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति न देने के चलते भाजपा नीत केंद्र सरकार उनसे नाराज है।

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भी हमला किया और कहा कि वह दिल्ली में तीन कृषि कानून ‘‘पारित किए जाने’’ का उनपर आरोप लगाकर ‘‘भाजपा की भाषा’’ बोल रहे हैं।

आप सरकार ने पिछले सप्ताह दिल्ली पुलिस को शहर के स्टेडियमों को अस्थायी जेल में परिवर्तित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस वजह से भाजपा शासित केंद्र मुझसे नाराज है।’’

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर ‘‘गंदी राजनीति’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि वह उनपर झूठे इल्जाम लगा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘कैप्टन साहब क्या आप मेरे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं और भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। क्या आपके परिवार के सदस्यों पर ईडी के मामलों का दबाव है और नोटिस भेजे जा रहे हैं?’’

उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से देशभर में लागू हुए और राज्य सरकार उन्हें नहीं रोक सकती।

दिल्ली सरकार ने तीन में से एक कानून को अधिसूचित किया है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री ने मुझ पर तीन काले कानून पारित करने का आरोप लगाया है। वह संकट के इस समय में ऐसी घटिया राजनीति कैसे कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमरिंदर सिंह के पास कृषि कानूनों को रोकने के कई अवसर थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’

केजरीवाल ने केंद्र से किसानों की सभी मांगें तत्काल पूरी करने और उनकी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO