लाइव न्यूज़ :

भाजपा 2022 में बड़ी विजय के साथ सत्ता में लौट रही है : कौशिक

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:37 IST

Open in App

देहरादून, पांच दिसंबर भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल की रैली में उमड़ी भीड़ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि 2022 में एक बड़ी विजय के साथ पार्टी सत्ता में लौट रही है।

प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनावों से पहले हुई प्रधानमंत्री की रैली को 'सफल' बताते हुए कौशिक ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘रैली में उमड़ी अपार भीड़ ने संदेश दिया है कि 2017 से बड़ी विजय के साथ 2022 में पुन: डबल इंजन की सरकार इस राज्य में बन रही है।’’ पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा को 70 सीटों में से 57 सीटें प्राप्त हुई थीं।

प्रधानमंत्री द्वारा शनिवार को उत्तराखंड के लिए 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्यों को और तेज कर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के काम जमीनी स्तर पर दिख रहे हैं और इस कारण कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ बोलने को कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि रैली की सफलता को देखकर कांग्रेस के लोग घबरा गए हैं और उनमें भय का वातावरण बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए