लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता पर की गई गोपाल राय की टिप्पणी पर भाजपा ने किया पलटवार

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की उस टिप्पणी पर शुक्रवार को पलटवार किया, जिसमें उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद दिवाली के मौके पर लोगों द्वारा पटाखे जलाने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था।

भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार वायु प्रदूषण को काबू करने में नाकाम रही है।

भाजपा के आईटी विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि राय दिल्ली में ''खतरनाक'' वायु गुणवत्ता की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अच्छा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

मालवीय ने ट्वीट किया, '' पटाखे जलाये जाने से पहले ही दिल्ली का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका था। अन्यथा सुझाव दे रहे लोग अरविंद केजरीवाल को अच्छा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्होंने दिल्ली वालों को पटाखे जलाने से रोकने के लिए एक द्वेषपूर्ण अभियान चलाया था।''

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि गोपाल राय की सोच मुगल शासक औरंगजेब से प्रभावित है और कहा कि दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को काबू करने में पूरी तरह विफल रही है।

कपूर ने आरोप लगाया, '' दिल्ली सरकार वायु और जल प्रदूषण को काबू करने में पूरी तरह विफल रही है, इसलिए जिम्मेदारी से बचने के लिए असली औरंगजेबी तरीके से गोपाल राय वायु प्रदूषण के लिए दिवाली पर पटाखे जलाने और यमुना जी के जल प्रदूषण के लिए यमुना घाटों पर छठ पूजा को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह