लाइव न्यूज़ :

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार, उठाया दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2024 16:29 IST

निखिल आनंद ने एक्स पर लिखा है कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर चुप्पी साधे रहने वाले बॉलीवुड के नेता-अभिनेता बाबा सिद्दीकी की मौत पर कुछ ज्यादा सक्रिय-बेचैन नजर आ रहे हैं। यह मुंबई के 72 हूरों वाले जन्नत की हकीकत है। 

Open in App

पटना: मुंबई में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गरमायी सियासत के बीच सांसद पप्पू यादव के द्वारा यह कहे जाने पर कि यह देश है या हिजड़ों की फौज? अगर कानून उन्हें अनुमति दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खात्मा कर देंगे, पर पलटवार करते हुए भाजपा ने सुशांत सिंह राजपूत का मुद्दा उठा दिया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने कहा है कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुस्लिम परस्ती और सामाजिक न्याय को कुंद कर देने की राजनीति ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। निखिल आनंद ने एक्स पर लिखा है कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर चुप्पी साधे रहने वाले बॉलीवुड के नेता-अभिनेता बाबा सिद्दीकी की मौत पर कुछ ज्यादा सक्रिय-बेचैन नजर आ रहे हैं। यह मुंबई के 72 हूरों वाले जन्नत की हकीकत है। 

उन्होंने आगे लिखा है कि मुंबई में फिल्म-माफियागिरी-अंडरवर्ल्ड-हवाला कारोबारी-ड्रग माफिया, कुछ बड़े व्यवसायी और राजनीतिक लोग के साथ बॉलीवुड के बेबी-बाबा ब्रिगेड, ये सब एक दूसरे से कुछ कम-कुछ ज्यादा जुड़े हुए हैं। अब इसमें कुछ राष्ट्र विरोधी एवं हिंदू विरोधी एंगल भी हैं और कट्टर मुस्लिम परस्ती वाला भाव भी धर्मनिरपेक्षता की आड़ में दबा-छुपा हुआ है। धीरे-धीरे करके परत-दर-परत समय के अंतराल में इसी तरह जब खुलता जाएगा। इस बॉलीवुड वाले जन्नत की हकीकत का देश-दुनिया को भी पता लगेगा। 

निखिल आनंद ने आगे कहा है कि महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में जितने भी गलत-सही काम होते हैं, उनमें विदेश में बैठे दाऊद इब्राहिम जैसे लोग और उनके गुर्गों की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष संलिप्तता है। बाबा सिद्दीकी की हत्या निश्चित तौर पर सामाजिक-राजनीतिक-धार्मिक कारणों से नहीं हुई है। अब तक की चर्चाओं से जाहिर है यह विशुद्ध रूप से कारोबारी और बड़े रैकेट के बीच पैसा-व्यापार-कारोबार-ताकत से जुड़े आधिपत्य स्थापित करने को लेकर रंजिश में हुई हत्या प्रतीत होती है। 

बता दें कि पटना के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 को मौत हुई थी। बांद्रा स्थित घर में वो संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। वहीं, दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। सुशांत सिंह की मौत से पहले आठ जून को मुंबई के मलाड में 14वीं मंजिल से गिरने से दिशा सालियान की भी मौत हो गई थी। यह दोनों केस काफी चर्चा में रहे थे। तब बॉलीवुड के कई नामी गिरामी सितारों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे।

टॅग्स :पप्पू यादवBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया