जम्मू कश्मीर डीडीसी की सत्ता पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने अवैध साधनों का सहारा लिया: नेशनल कॉन्फ्रेंस

By भाषा | Updated: February 8, 2021 21:39 IST2021-02-08T21:39:43+5:302021-02-08T21:39:43+5:30

BJP resorted to illegal means to capture Jammu and Kashmir DDC's power: National Conference | जम्मू कश्मीर डीडीसी की सत्ता पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने अवैध साधनों का सहारा लिया: नेशनल कॉन्फ्रेंस

जम्मू कश्मीर डीडीसी की सत्ता पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने अवैध साधनों का सहारा लिया: नेशनल कॉन्फ्रेंस

श्रीनगर, आठ फरवरी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने सोमवार को भाजपा पर हाल ही में संपन्न जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में सत्ता पर कब्जा करने के लिए अवैध साधनों का सहारा लेकर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।

यहां एक बयान में, नेकां के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने डीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए हुए चुनाव में निर्धारित नियमों और लोकतांत्रिक मानदंडों के ‘‘उल्लंघन’’ पर निराशा व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी ने सभी मानदंडों का उल्लंघन किया है। जिस तरह से प्रशासन सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए पक्षपातपूर्ण भूमिका निभा रहा है, उसने पूरी चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।’’

नेकां नेता ने कहा कि ये पार्टियां डीडीसी चुनावों में अपनी छाप छोड़ने में विफल रही हैं, इसलिए अब ने अन्य चीजों का सहारा ले रही हैं।

उन्होंने कहा, “डीडीसी चुनावों के माध्यम से, जम्मू-कश्मीर के लोगों ने एक संदेश दिया था। भाजपा और उसके सहयोगी दुर्भाग्य से इसे समझने में नाकाम रहे। डीडीसी में सत्ता हथियाने के लिए वे किसी भी प्रकार के राजनीतिक हथकंडा अपना रहे हैं। सत्ता को प्राप्त करने के लिए वे सबसे निचले स्तर पर उतर गए हैं और किसी भी साधन का उपयोग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP resorted to illegal means to capture Jammu and Kashmir DDC's power: National Conference

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे