लाइव न्यूज़ :

भाजपा झूठ पर शोध करती और नफरत फैलाती है : अखिलेश

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:01 IST

Open in App

लखनऊ, एक जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि ''भारतीय जनता पार्टी झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है।''

यहां समाजवादी पार्टी के मुख्‍यालय में शुक्रवार को नव वर्ष की शुभकामना और बधाई देने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा,''पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है। मंहगाई बढ़ गई है और सरकार किसानों को बहका रही है।''

सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा, '' किसानों को बाजार के सहारे नहीं छोड़ा जा सकता है, लेकिन भाजपा सरकार कॉरपोरेट की पक्षधर है, इसीलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उन्हें बर्बाद करने का षडयंत्र रचा है, जिसके विरोध में किसान आक्रोशित हैं।''

उन्‍होंने कहा,''लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव अगले वर्ष 2022 में होना है और यह भाजपा को हराने का अंतिम अवसर है। किसान, गरीब, नौजवान सभी भाजपा के विरूद्ध लामबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं।''

विज्ञप्ति के अनुसार सपा संस्‍थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने नववर्ष 2021 के लिए सभी देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है और सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत दिलाकर सपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos