लाइव न्यूज़ :

CBI मामले में राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जवाब

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 25, 2018 20:16 IST

इसी के आधार पर प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने यह भी कहा, लगता है चिदंबरम पर हुई कार्रवाई से कांग्रेस बौखला गई है।

Open in App

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में मचे तूफान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को नया मोड़ दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल विमानों के सौदे को लेकर हुई गड़बड़ी की सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा द्वारा जांच शुरू किए जाने की आशंका में रात दो बजे कार्रवाई की। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस कर जवाब दिया है।

बीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "जिन्होंने सीबीआई का महा दुरुपयोग किया अपने विरोधियों को धमकाने के लिए और सारे सबूत मिटाने के लिए वो कांग्रेस आज उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है।"

उन्होंने कहा कि इतनी बचकानी राजनीति पहले कभी नहीं हुई। प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनसे ज्यादा जनता परिपक्व है। वह मामले को समझती है। असल में वे उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें राहुल गांधी ने सीधे तौर पर सीबीआई निदेशक पर पीएम मोदी द्वारा की गई कार्रवाई को राफेल से जोड़ दिया था।

राहुल गांधी से जब एक पत्रकार ने पूछा कि आपको कैसे पता कि सीबीआई निदेशक ओलोक वर्मा को केवल इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वे राफेल मामले की जांच करने वाले थे? तो उनका जवाब था, जैसे सबको पता चला।

इसके बाद सीबीआई ने इस बात से इंकार भी कर दिया था कि राफेल विमान पर कोई जांच शुरू होने वाली थी या हुई ‌थी।

इसी के आधार पर प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने यह भी कहा, लगता है चिदंबरम पर हुई कार्रवाई से कांग्रेस बौखला गई है।

इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीबीआई के निदेशक पर की गई कार्रवाई को कठघरे में खड़े करते हुए संविधान का अपमान का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यह पीएम मोदी के अधिकार क्षेत्र में नहीं था।

टॅग्स :सीबीआईप्रकाश जावड़ेकरराहुल गांधीराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों