लाइव न्यूज़ :

Loksabha Election 2024: 'दिग्गजों का बीजेपी ने काटा टिकट', मनोज तिवारी तीसरी बार टिकट लेने में हुए सफल

By धीरज मिश्रा | Updated: March 2, 2024 19:05 IST

Loksabha Election 2024: दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालाय में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर ऐलान कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की 5 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान मनोज तिवारी तीसरी बार टिकट लेने में हुए सफल 5 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने 4 सांसदों के टिकट काट दिए

Loksabha Election 2024: दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालाय में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर ऐलान कर दिया गया है। खास बात यह है कि बीजेपी ने पांच सीटों में चार मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार लोकसभा का टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। यहां बताते चले कि बीजेपी ने पांच सीटों पर चार सांसदों का टिकट काट दिया है। सांसद प्रवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी, डॉ. हर्षवर्धन, रमेश बिधूड़ी जैसे दिग्गजों का नाम काटा गया है।

5 सीटों पर बीजेपी ने उतारे यह चेहरे 

चांदनी चौक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली सीट पर बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत शेहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट मिला है।

सुबह राजनीति से सन्यास का ऐलान किया था

पूर्व क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर ने सुबह ट्वीट कर राजनीति से सन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने ट्वीट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग कर लिखा कि कृपा मुझे मेरी राजनीति की ड्यूटी से रिलीव कर दीजिए। ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। गौतम गंभीर ने पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद भी किया है,उन्हें मौका देने के लिए।

मीडिया गलियारों में यह चर्चा है कि ईस्ट दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व दोबारा लोकसभा का टिकट नहीं देना चाहते हैं। इस बात की आशंका गौतम गंभीर को भी रही। इसलिए वह बीजेपी के टिकट घोषणा से पहले ही राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमनोज तिवारीमोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है