असम में भाजपा ने घोषणापत्र किया जारी: एनआरसी को दुरस्त करने का किया वादा

By भाषा | Updated: March 23, 2021 12:32 IST2021-03-23T12:32:31+5:302021-03-23T12:32:31+5:30

BJP releases manifesto in Assam: promises to fix NRC | असम में भाजपा ने घोषणापत्र किया जारी: एनआरसी को दुरस्त करने का किया वादा

असम में भाजपा ने घोषणापत्र किया जारी: एनआरसी को दुरस्त करने का किया वादा

गुवाहाटी, 23 मार्च भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया और परिसीमन अभ्यास के माध्यम से लोगों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया।

पार्टी ने घोषणापत्र में ‘‘ 10 वादे ’’ किए हैं, जिनमें उच्चतम न्यायालय में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को अनिवार्य करने के लिए पेश की प्रविष्टियों को दुरस्त करना भी शामिल है, क्योंकि यह ‘‘ वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा करता है और अवैध आव्रजन का रोकता है।’’

घोषणापत्र में यह रेखांकित किया गया है कि अगर भाजपा सत्ता आई तो हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जाएगी, बाढ़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आवश्यक वस्तुओं के लिए राज्य ‘‘आत्मनिर्भर’’ बन पाए।

इसमें यह भी वादा किया गया कि ‘ओरुंडोई’ योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि 830 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दी जाएगी और पात्र निवासियों को ‘भूमि अधिकार’ भी दिए जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि सही समय पर राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को असम में जारी किया जाएगा।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ पार्टी दावा कर रही है कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू नहीं होने देगी, जो असल में केन्द्र का कानून है। या तो उन्हें पता नहीं है या वे लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP releases manifesto in Assam: promises to fix NRC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे