लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने हैदराबाद नगर निकाय चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी किया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 17:36 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 नवंबर भाजपा ने बृहस्पतिवार को वादा किया कि वह महानगर में हाल के समय में बारिश से प्रभावित हर परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, 100 यूनिट से कम खपत वाले परिवारों को नि:शुल्क बिजली, महानगर की बसों और मेट्रो ट्रेन में महिलाओं को मुफ्त में सफर की सुविधा देगी। हैदराबाद के नगर निकाय चुनावों के लिए जारी घोषणापत्र में पार्टी ने यह वादा किया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की तरफ से जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि केंद्र की सलाह के मुताबिक सभी को कोविड-19 टीका मुहैया कराया जाएगा।

इसने कहा कि महानगर में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी योजना तैयार की जाएगी, जिसमें महानगर में हर किसी को मुफ्त में वायरस की जांच की सुविधा मिलेगी।

घोषणापत्र में नि:शुल्क पेयजल आपूर्ति, हर वर्ष तीन नये महिला थानों का निर्माण और महिलाओं के लिए हर एक किलोमीटर पर शौचालय का निर्माण, महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंच में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सरकारी स्कूलों के छात्रों को नि:शुल्क टैबलेट का भी वादा किया गया है।

बृहद् हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) का चुनाव एक दिसंबर को होने वाला है।

सीएमओ की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के बारे में पूछे जाने पर कि राज्य सरकार के पास सूचना है कि निकाय चुनावों से पहले कुछ नेता समस्याएं खड़ी करना चाहते हैं, इस पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कौन समस्या खड़ी करने का प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन