लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव पहला चरणः बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2025 17:55 IST

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे243 सीट में से भाजपा 101 पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा

नई दिल्लीः भाजपा ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। 243 सीट में से भाजपा 101 पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार शाम बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें कोचाधामन सीट से बीना देवी और मोहनिया से संगीता कुमारी को मैदान में उतारा गया है। सूची के अनुसार संजय पांडे नरकटियागंज सीट से, सतीश कुमार यादव राघोपुर से और भरत बिंद भभुआ से चुनाव लड़ेंगे।

मुरारी पासवान सुरक्षित सीट पीरपैंती से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अशोक कुमार सिंह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही भाजपा ने कुल 101 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।

लोकगायिका मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिला के अलीनगर से विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ मौजूदा विधायकों को भी दोबारा टिकट दिया गया है। सूची में दरभंगा ग्रामीण, सुरसंड, हिलसा, उजियारपुर समेत कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने मंगलवार को अपनी पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पार्टी इस बार गठबंधन के तहत 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी नेताओं ने बताया कि दूसरी सूची में सामाजिक, क्षेत्रीय और युवाओं के प्रतिनिधित्व का संतुलन रखा गया है ताकि पर राज्य में राजग का जनाधार मजबूत किया जा सके। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 13 मंत्रियों और नौ महिलाओं के नाम शामिल हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। भाजपा नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत लड़ रही है।

पूर्व मंत्री व विधायक रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और अमरेंद्र प्रसाद सिंह को भी टिकट नहीं दिया गया है। जातिगत समीकरण के अनुसार, भाजपा की पहली सूची में सबसे अधिक 15 राजपूत उम्मीदवार हैं। इनके अलावा 12 वैश्य, 11 भूमिहार, सात ब्राह्मण, छह कुशवाहा (कोयरी), पांच यादव, दो कुर्मी और एक कायस्थ उम्मीदवार के नाम शामिल हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Bihar BJPनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?