बिहार चुनाव पहला चरणः बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल, देखिए लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2025 17:55 IST2025-10-16T17:43:44+5:302025-10-16T17:55:00+5:30
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

file photo
नई दिल्लीः भाजपा ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। 243 सीट में से भाजपा 101 पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
BJP releases a list of star campaigners for phase 1 of #BiharElections
— ANI (@ANI) October 16, 2025
The list includes the names of PM Narendra Modi, Union Ministers JP Nadda, Amit Shah, Rajnath Singh, Nitin Gadkari, Shivraj Singh Chouhan, Assam CM Himanta Biswa Sarma, UP CM Yogi Adityanath, among other… pic.twitter.com/Miwd5VUUpq
भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डा० दिलीप कुमार जायसवाल जी के निर्देशानुसार श्री उमेश कुमार तिवारी जी को सारण पश्चिमी जिला भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनित किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई।
निश्चय ही आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त और सक्रिय… pic.twitter.com/djmM9DaA21— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 16, 2025
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के जरिए भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं...
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 15, 2025
हर बूथ पर एनडीए जीतेगा,
फिर एक बार इतिहास रचेगा!#MeraBoothSabseMazboothttps://t.co/IPrUnlSVzE
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार शाम बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसमें कोचाधामन सीट से बीना देवी और मोहनिया से संगीता कुमारी को मैदान में उतारा गया है। सूची के अनुसार संजय पांडे नरकटियागंज सीट से, सतीश कुमार यादव राघोपुर से और भरत बिंद भभुआ से चुनाव लड़ेंगे।
मुरारी पासवान सुरक्षित सीट पीरपैंती से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अशोक कुमार सिंह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही भाजपा ने कुल 101 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।
लोकगायिका मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिला के अलीनगर से विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ मौजूदा विधायकों को भी दोबारा टिकट दिया गया है। सूची में दरभंगा ग्रामीण, सुरसंड, हिलसा, उजियारपुर समेत कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
भाजपा ने मंगलवार को अपनी पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पार्टी इस बार गठबंधन के तहत 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी नेताओं ने बताया कि दूसरी सूची में सामाजिक, क्षेत्रीय और युवाओं के प्रतिनिधित्व का संतुलन रखा गया है ताकि पर राज्य में राजग का जनाधार मजबूत किया जा सके।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 13 मंत्रियों और नौ महिलाओं के नाम शामिल हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। भाजपा नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत लड़ रही है।
पूर्व मंत्री व विधायक रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और अमरेंद्र प्रसाद सिंह को भी टिकट नहीं दिया गया है। जातिगत समीकरण के अनुसार, भाजपा की पहली सूची में सबसे अधिक 15 राजपूत उम्मीदवार हैं। इनके अलावा 12 वैश्य, 11 भूमिहार, सात ब्राह्मण, छह कुशवाहा (कोयरी), पांच यादव, दो कुर्मी और एक कायस्थ उम्मीदवार के नाम शामिल हैं।