भाजपा ने कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:49 IST2021-11-29T18:49:02+5:302021-11-29T18:49:02+5:30

BJP releases list of candidates for Kolkata Municipal Corporation elections | भाजपा ने कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

कोलकाता, 28 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 144 वार्ड वाले कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के 19 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की।

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष प्रताप बंदोपाध्याय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी पुराने और नए चेहरों दोनों को उनके ‘‘ट्रैक रिकॉर्ड’’ और जनाधार को ध्यान में रखते हुए मैदान में उतारना चाहती है।

बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘हमने 50 महिलाओं और 48 युवाओं को मैदान में उतारा है। सूची में एक पूर्व कर्नल और पांच वकीलों के अलावा स्कूल के शिक्षक, प्रोफेसर, डॉक्टर हैं। पार्टी ने उन्हें चुना है जिनकी साफ-सुथरी छवि और अच्छा ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ है।’’

एक सवाल के जवाब में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘भाजपा निगम चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हमने ढाई महीने पहले 75 प्रतिशत नामों पर फैसला कर लिया था।’’ भाजपा द्वारा कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक ही चरण में राज्य के सभी नगर निकायों के चुनाव कराने के लिए दायर याचिका के बारे में भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी इस मामले पर न्यायपालिका के निर्णय का इंतजार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP releases list of candidates for Kolkata Municipal Corporation elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे