Rajya Sabha by-elections BJP list: रेखा शर्मा, रयागा कृष्णैया और सुजीत कुमार को टिकट?, भाजपा ने आंध्र, ओडिशा और हरियाणा के लिए प्रत्याशी की घोषणा की

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 9, 2024 01:28 PM2024-12-09T13:28:53+5:302024-12-09T14:46:57+5:30

Rajya Sabha by-elections BJP list: निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने चार राज्यों में राज्यसभा की रिक्त छह सीट के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।

BJP releases list candidates by-elections Rajya Sabha Ryaga Krishnaiah from Andhra Pradesh, Rekha Sharma from Haryana and Sujeet Kumar from Odisha | Rajya Sabha by-elections BJP list: रेखा शर्मा, रयागा कृष्णैया और सुजीत कुमार को टिकट?, भाजपा ने आंध्र, ओडिशा और हरियाणा के लिए प्रत्याशी की घोषणा की

file photo

Highlightsकेंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों को स्वीकृति प्रदान की गई। मोपीदेवी को 21 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होना था।हरियाणा से राज्यसभा की अपनी सीट छोड़ दी थी।

Rajya Sabha by-elections BJP list: भाजपा ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

इसमें कहा गया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गई। रेखा शर्मा ने सात अगस्त 2018 को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। वह अगस्त 2015 में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ एक सदस्य के रूप में जुड़ी थीं। साल 2021 में उन्हें तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया था।

निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने चार राज्यों में राज्यसभा की रिक्त छह सीट के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। आंध्र प्रदेश में तीन रिक्तियां तब पैदा हुई थीं, जब वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीड़ा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया ने अगस्त में उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

राज्यसभा सदस्य के रूप में यादव और कृष्णैया का कार्यकाल 21 जून, 2028 को समाप्त होना था जबकि मोपीदेवी को 21 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होना था। ओडिशा में एक रिक्ति तब हुई जब सुजीत कुमार ने अपनी सीट छोड़ दी। इसके बाद उन्हें बीजू जनता दल द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2026 को समाप्त होना था। भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद हरियाणा से राज्यसभा की अपनी सीट छोड़ दी थी।

Web Title: BJP releases list candidates by-elections Rajya Sabha Ryaga Krishnaiah from Andhra Pradesh, Rekha Sharma from Haryana and Sujeet Kumar from Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे