मुफ़्त LPG सिलेंडर, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए ₹3,000 पेंशन, बीजेपी ने केरलम के लिए घोषणापत्र जारी किया
By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2026 16:05 IST2026-03-31T16:05:22+5:302026-03-31T16:05:22+5:30
पार्टी प्रमुख नितिन नबीन द्वारा जारी इस घोषणापत्र में केरल के लिए एक एम्स बनाने का भी वादा किया गया है। इसमें तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाले एक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क का भी वादा किया गया है।

मुफ़्त LPG सिलेंडर, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए ₹3,000 पेंशन, बीजेपी ने केरलम के लिए घोषणापत्र जारी किया
Keralam Assembly Elections 2026: केरलम विधानसभा चुनाव के के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को अपना घोषणा-पत्र जारी किया। केरलम बीजेपी के घोषणापत्र में ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए 'भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड' का वादा किया गया है, जिसमें दवाइयों और राशन के लिए हर महीने 2,500 रुपये का रिचार्ज मिलेगा। बीजेपी ने ज़रूरतमंद महिलाओं, विधवाओं और 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रति माह 3000 रुपये की कल्याण पेंशन की घोषणा की है।
पार्टी प्रमुख नितिन नबीन द्वारा जारी इस घोषणापत्र में केरल के लिए एक एम्स बनाने का भी वादा किया गया है। इसमें तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाले एक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क का भी वादा किया गया है।
गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ़्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएँगे—एक ओणम के दौरान और एक क्रिसमस के दौरान। सबरीमाला और गुरुवायुर जैसे पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए देवस्वम बोर्डों का पुनर्गठन किया जाएगा।
मुल्लापेरियार बांध के मुद्दे पर, घोषणापत्र में तमिलनाडु के लिए पानी और केरल की सुरक्षा का वादा किया गया है। बीजेपी ने केरल के हर घर को हर महीने 20,000 लीटर मुफ़्त पानी देने का भी वादा किया है।