Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची, पहली सूची में बड़े चेहरे, देखें लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: October 14, 2025 15:11 IST2025-10-14T14:56:24+5:302025-10-14T15:11:01+5:30

सूची के तहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, राज्य मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी।

BJP releases first list of 71 candidates for Bihar Assembly Election 2025 | Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची, पहली सूची में बड़े चेहरे, देखें लिस्ट

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची, पहली सूची में बड़े चेहरे, देखें लिस्ट

Bihar Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। सूची के तहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, राज्य मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी।

एक्स पर प्रत्याशियों की सूची साझा करते हुए बिहार भाजपा ने लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की शुभकामनाएं।'

243 विधानसभा सीटों वाले बिहार राज्य में भाजपा एनडीए में शीट शेयर के तहत 101 सीटों पर ताल ठोक रही है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि 11 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। जबकि मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Web Title: BJP releases first list of 71 candidates for Bihar Assembly Election 2025

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे