लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य के 819 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:19 IST

Open in App

लखनऊ, दो अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के लिए जिला पंचायत सदस्य के 819 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में पंचायत चुनाव से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के बाद पहली सूची जारी हुई।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि पंचायत चुनाव के लिए 819 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में एक आनलाइन बैठक भी हुई जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रभारी विजय बहादुर पाठक सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सम्मिलित हुए।

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ‘‘सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए हमें पूरे मनोयोग से पार्टी की जीत के संकल्प के साथ पंचायत चुनाव में भी कार्य करना है।’’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम/बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप में पंचायत चुनाव में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।

बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने किया। पाठक ने बताया कि आज प्रथम चरण के पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों के कुल 3,051 वार्ड हैं जहां भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। ग्राम प्रधान और ग्राम सभा सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर भाजपा सीधे अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू