बीजेपी ने एमपी में घोषित किए चार नए प्रत्याशी, भोपाल से दिग्विजय सिंह का मुकाबला करेंगीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 17, 2019 18:04 IST2019-04-17T16:42:41+5:302019-04-17T18:04:25+5:30
बीजेपी ने मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए बुधवार को नई सूची जारी की है। भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने एमपी में घोषित किए चार नए प्रत्याशी, भोपाल से दिग्विजय सिंह का मुकाबला करेंगीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
बीजेपी ने मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए बुधवार को नई सूची जारी कर दी है। भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गुना सीट से डॉ. केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया गया है।
साध्वी प्रज्ञा ने बुधवार सुबह ही बीजेपी ज्वॉइन की थी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया है कि वो चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी भी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा था, मेरी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, जिनके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। मैं कभी उन धब्बों को नहीं भूल सकती, जो उन्होंने मेरी जिंदगी पर लगाए हैं।'
BJP releases list of four candidates for #LokSabhaElections2019 in Madhya Pradesh; Sadhvi Pragya Singh Thakur to contest from Bhopal against Congress's Digvijaya Singh. pic.twitter.com/mSiSX8Xfsz
— ANI (@ANI) April 17, 2019
खास बात ये भी है कि दिग्विजय वह शख्स हैं जिन्होंने साध्वी पर आतंकवादी होने का टैग लगाते हुए पूर्व में कई हमले किये हैं। ऐसे में बीजेपी का गढ़ होने के बावजूद भोपाल की लड़ाई दिलचस्प होने जा रही है। यही नहीं, साध्वी के लिए भी अपने विरोध करने वालों को जवाब देने के लिए यह समय माकूल होगा।