लाइव न्यूज़ :

सत्ता का दुरुपयोग कर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है भाजपा : कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:39 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जून कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग कर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में कांग्रेस के एक दफ्तर के उद्घाटन अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के आरोप में गत सात जून को पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बुधवार को इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन्होंने क्षेत्र के लिए पांच सालों में कुछ नहीं किया वह अब विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज करके डराने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, "आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाली हार को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बख्शी का तालाब से भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी घबराए हुए हैं। अब वह सत्ता का दुरूपयोग कर भोली-भाली जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।’’

कुमार ने सवाल किया कि क्या भाजपा के सांसदों और विधायकों द्वारा की जा रही बैठकों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है? क्या लखनऊ में टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर के उद्घाटन के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जमा हुई भीड़ ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया था?

उन्होंने कहा, "अगर जनता की सेवा करना गुनाह है तो हमारे द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर राशन’, ‘सेनिटाइजेशन ड्राइव’ एवं ‘सबको मदद’ अभियान के लिए भी हम पर मुकदमा कर दीजिये। मुख्यमंत्री कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की सेवा जारी रखेंगे।"

गौरतलब है कि गत सात जून को इटौंजा के अमानीगंज में कांग्रेस के एक कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए 100 से अधिक लोगों की भीड़ जमा करने के आरोप में छह नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव