लाइव न्यूज़ :

संपत्ति कर मे वृद्धि का प्रस्ताव लाने के आप के दावे का भाजपा ने किया खंडन

By भाषा | Updated: March 23, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा शासित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने संपत्ति कर में 34 फीसद वृद्धि का प्रस्ताव किया है । हालांकि भाजपा ने इस दावे का खंडन किया।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ भाजपा शासित एमसीडी ने बाहरी विज्ञापन ठेकेदारों के लिए छह माह का लाइसेंस फीस माफ कर दिया है और अब वह यहां के नागरिकों से भरपाई कर रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा शासित एसडीएमसी संपत्ति कर में 34 फीसद वृद्धि का प्रस्ताव लेकर आयी है । केजरीवाल सरकार ने सर्किल दरों में 20 फीसद की कमी की जबकि भाजपा शासित एमसीडी संपत्ति कर 34 फीसद बढ़ा रही है।’’

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले कुछ दिनों में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी के दाम बहुत बढ़ा दिये हैं और दावा किया आप सरकार ने पिछले सात सालों में कोई कर नहीं बढ़ाया है।

पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि एमसीडी पर आरोप लगाने की दुर्भावना में आप नेता भारद्वाज बोलने से पहले तथ्यों की छान-बीन नहीं करते हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ आज संवादाता सम्मेलन में सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अपने क्षेत्र में आवास कर बढ़ा रही है और इस संबंध में सदन की आज की बैठक में प्रस्ताव आ रहा है। यह आरोप पूरी तरह झूठा है, एसडीमएसी की स्थायी समिति ने तो बहुत पहुले ही आवास कर बढ़ाने के आयुक्त के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे