लाइव न्यूज़ :

भाजपा के बागी पितलिया ने पर्चा वापस लिया, कांग्रेस ने लगाया धमकाने का आरोप

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:28 IST

Open in App

जयपुर, दो अप्रैल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले लादू लाल पितलिया ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया। कांग्रेस ने भाजपा पर इसके लिए पितलिया को डराने धमकाने का आरोप लगाया है हालांकि भाजपा ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि यह पार्टी नेताओं के कुशल चुनाव प्रबंधन का परिणाम है।

भाजपा प्रवक्ता ने एक बयान में शुक्रवार को कहा, ‘‘सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी लादू लाल पितलिया ने नामांकन वापस ले लिया, पितलिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों में विश्वास जताते हुए हमेशा भाजपा की सेवा करने का फैसला किया है।’’

हालांकि इस बारे में पितलिया की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने पितलिया के पर्चा वापस लेने को पार्टी नेताओं के कुशल चुनाव प्रबंधन का परिणाम बताया।

वहीं कांग्रेस ने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर पितलिया को डराने धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, 'नीति और नैतिकता का स्वांग रचने वाली भाजपा को हार का डर इस कदर सता रहा है कि इन्होंने सहाड़ा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी लादू लाल पितलिया को डरा-धमका कर उनका नामांकन वापस करवा लिया।'

डोटासरा ने लिखा, 'भाजपा ने राजनीति में अनैतिकता के सारी हदें पार करने का बीड़ा उठा रखा है।'

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पितलिया पर दबाव बनाने और उनके कारोबारी प्रतिष्ठानों पर केंद्रीय एजेंसियों के छापों का भय दिखाने के कांग्रेस के आरोपों पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्रवण बागड़ी ने कहा' इसमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ अफवाहों को बाजार है। भाजपा में फूट डलवाने के लिए यहां अनेक लोग लगे हुए थे कि पितलिया नामांकन भरें। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है। उन्होंने परिवार की सहमति से भाजपा के साथ रहने का फैसला किया है।'

भाजपा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने कहा, ‘‘यह पार्टी के नेताओं के कुशल चुनाव प्रबंधन का परिणाम है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से भाजपा सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सभी तीनों सीटें जीतेगी।’’

वहीं पितलिया से इस बारे में बात नहीं हो सकी।

उल्लेखनीय है कि मूल रूप से भाजपा में रहे पितलिया को पार्टी ने 2018 में भी टिकट नहीं दी थी। तब वह बागी होकर निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतर गए थे। उन्हें 30,573 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि उनकी बगावत का नुकसान कहीं न कहीं भाजपा के उम्मीदवार रूपलाल जाट को उठाना पड़ा था और कांग्रेस के कैलाश चंद्र त्रिवेदी ने यह सीट जीत ली थी। त्रिवेदी को कुल 65420 व जाट को कुल 58414 वोट मिले थे।

इस बार उपचुनाव में जब पार्टी ने डॉ रतनलाल जाट को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की तो पितलिया ने फिर निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। उसके बाद से ही भाजपा के राज्य नेताओं के पसीने छूटे हुए थे और लगातार मनाने की कोशिश चल रही थी।

उल्लेखनीय है कि सहाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी के निधन के चलते उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने यहां त्रिवेदी की पत्नी गायत्री देवी को उम्मीदवार बनाया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 47,400 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें से 1 लाख 24,100 पुरुष और 1 लाख 23300 महिलाएं हैं। सहाड़ा विधानसभा से अब तक 21 उम्मीदवारों ने 25 नामांकन दाखिल किए थे। तीन अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे जबकि मतदान 17 अप्रैल को होगा, वहीं मतगणना दो मई को होगी। राज्य की जिन तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें सुजानगढ़ व राजसमंद भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू