लाइव न्यूज़ :

भाजपा के बागी विधान पार्षद ने येदियुरप्पा का समर्थन करने पर लिंगायत संतों की आलोचना की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:56 IST

Open in App

मैसुरू, 21 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी विधान पार्षद सी. ए. एच. विश्वनाथ ने बुधवार को लिंगायत संतों से सवाल किया कि क्या वे मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के शासन में हुए कथित भ्रष्टाचार का समर्थन करते हैं।

येदियुरप्पा के खिलाफ अक्सर आवाज उठाते रहे विश्वनाथ ने संतों की आलोचना करते हुए दावा किया कि उन्होंने ‘‘जनता के पक्ष में खड़ा होने के बजाय’’ मुख्यमंत्री और उनकी सरकार का समर्थन कर ‘‘गलत परंपरा’’ कायम की है। विश्वनाथ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा आलाकमान येदियुरप्पा को बाहर जाने के लिए क्यों कह रहा है? मुख्य कारण भ्रष्टाचार है। जब ऐसा हो रहा है, तो आप संत क्या संदेश दे रहे हैं? आप भ्रष्टाचार के पक्ष में संदेश दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोगों का मार्गदर्शन करने के बजाए संत अपनी हदें पार कर रहे हैं।

विश्वनाथ ने 2019 में जनता दल सेक्युलर के तौर पर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। विश्वनाथ ने कहा, ‘‘इन संतों को समाज का हिस्सा होना चाहिए, सरकार का नहीं। किसी भी संत को किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के समर्थन में नहीं आना चाहिए। यह भी उचित नहीं है कि कोई संत खुलेआम किसी व्यक्ति की हिमायत करे।’’

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बुधवार को विभिन्न मठों के संतों ने येदियुरप्पा के प्रति अपना समर्थन जताया और उनसे मिलने लगातार दूसरे दिन उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह