लाइव न्यूज़ :

स्थितियों के अनुरूप भाजपा डिजिटल रैलियां करने को भी तैयार: शेखावत

By भाषा | Updated: December 29, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर केंद्रीय मंत्री व पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि देश में फिर से कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यदि जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी डिजिटल माध्यम से रैलियां करने को तैयार है क्योंकि पार्टी ने पूर्ववर्ती चुनावों में भी ऐसा करके दिखाया है।

कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने रात्रिकालीन कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंध लगाए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा डिजिटल माध्यम से रैलियां करने को तैयार है, शेखावत ने कहा, ‘‘भाजपा पूरी तरह से तैयार है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनावों में भी वर्चुअल रैलियां की थी। और जब पूरे विश्व के राजनीति दल कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान निष्किय हो गए थे, उस समय भी भाजपा विभिन्न वर्चुअल माध्यमों से जनता से जुड़ी रही।’’

चूंकि चुनावों के दौरान रैलियों व अन्य आयोजनों के दौरान बड़ी भीड़ जुटती है और उचित दूरी का पालन नहीं हो पाता है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि चुनाव कराने से संक्रमण के मामलों में तेजी आ सकती है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने पिछले दिनों केंद्रीय गृह सचिव के साथ एक बैठक की थी और उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव कराने के मद्देनजर कोरोना से पैदा हुई स्थिति पर चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू