लाइव न्यूज़ :

मिशन 2019: BJP ने कसी कमर, राजनाथ सिंह करेंगे घोषणापत्र समिति की अगुवाई तो अरुण जेटली को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

By स्वाति सिंह | Updated: January 7, 2019 07:55 IST

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आमचुनाव की तैयारियों के लिए रविवार को इन दोनों समितियों समेत 17 समूहों का गठन किया।

Open in App

बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणा पत्र समिति के प्रमुख होंगे जबकि उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी अरुण जेटली प्रचार शाखा की अगुवाई करेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आमचुनाव की तैयारियों के लिए रविवार को इन दोनों समितियों समेत 17 समूहों का गठन किया।

एक बयान के मुताबिक 20 सदस्यीय संकल्प पत्र समिति के सदस्यों में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, थावरचंद गहलोत, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, के जे अल्फोंस, किरण रिजीजू तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश और बिहार के उपमुख्यमंत्री क्रमश: केशव प्रसाद मौर्य, सुशील मोदी, पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव और राम माधव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हैं। समिति को पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। जेटली भी इस कमेटी के सदस्य होंगे जबकि गृह मंत्री राजनाथ सिंह इसके अध्यक्ष होंगे।

बयान में कहा गया है कि सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से संपर्क साधने वाली 17 सदस्यीय समिति के प्रमुख केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे, जबकि उनकी कैबिनेट सहकर्मी सुषमा स्वराज चुनाव के लिए साहित्य तैयार करने वाले समूह की प्रमुख होंगी। 

सिंह और गडकरी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हैं। प्रसाद मीडिया ग्रुप का नेतृत्व करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बुद्धिजीवियों के साथ बैठकों का आयोजन कराने वाली शाखा के प्रमुख होंगे। लोकसभा चुनाव अप्रैल - मई में होने की उम्मीद है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता में लौटने की जद्दोजेहद में लगी है।

बयान के मुताबिक एक समिति पार्टी नेताओं के प्रवास (टूर) का प्रबंधन करेगी, दूसरी समिति सोशल मीडिया संभालेगी तथा तीसरी समिति विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधेगी। तीसरी समिति में पार्टी महासचिव सरोज पांडे समेत 13 सदस्य हैं।

13 सदस्यीय सोशल मीडिया समिति में भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू और उसकी सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के प्रभारी अमित मालवीय होंगे।

आठ सदस्यीय प्रचार समिति में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, महेश शर्मा, पार्टी महासचिव अनिल जैन, उसके राज्यसभा सदस्य और उद्योगपति राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं। पार्टी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और उप प्रमुख संजय मयूख समेत पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीडिया समिति के सदस्य होंगे जिसके अगुवा प्रसाद होंगे।

शाह ने साहित्य की ढुलाई, वितरण, मन की बात, बाइक रैली के संबंध में भी समितियों की घोषणा की है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह मन की बात समिति की देखभाल करेंगे और उन्हें पार्टी कार्यालय के कामकाज की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।यादव उस समिति के अहम सदस्य होंगे जो चुनाव आयोग से जुड़े मसलों से निपटेगी। चुनाव से पहले शाह ने पार्टी अभियान को धार देने के लिए विभिन्न नियुक्तियां की हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजनाथ सिंहअरुण जेटलीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतDRDO के हाई-स्पीड रॉकेट-स्लेज ट्रायल में फाइटर जेट एस्केप सिस्टम की सफलता दिखाई गई | WATCH

भारतनूरा कुश्ती या भड़ास निकालने का सही समय, महायुति में मारामारी

भारतगृह मंत्री अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, और अधिक मजबूती से काम करेगी NDA सरकार

भारतConstitution Day 2025: 'मजबूत राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है संविधान', अमित शाह ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत