लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का आरोप, विदेशी कंपनी के 'लॉबीस्ट' के तौर पर काम कर रहे हैं राहुल गांधी

By भाषा | Updated: February 12, 2019 19:41 IST

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करने के लिए राहुल ने एयरबस के जिस ईमेल का जिक्र किया, उसमें लड़ाकू विमान की खरीदारी नहीं, बल्कि किसी हेलीकॉप्टर सौदे का उल्लेख है।

Open in App

भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी पर विदेशी कंपनियों के ‘‘लॉबीस्ट’’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया । पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिये जिस ई मेल का हवाला दिया है, वह राफेल विमान सौदे पर नहीं बल्कि किसी हेलीकाप्टर सौदे से जुड़ा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘‘बेशर्मी और गैरजिम्मेदारी की पराकाष्ठा’’ बताया।

भाजपा नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया में आयी एक खबर की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपति अनिल अंबानी के ‘‘बिचौलिये’’ की तरह काम करने और सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री ने जो किया है वह देशद्रोह है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करने के लिए राहुल ने एयरबस के जिस ईमेल का जिक्र किया, उसमें लड़ाकू विमान की खरीदारी नहीं, बल्कि किसी हेलीकॉप्टर सौदे का उल्लेख है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने  एयरबस को किया कटघरे में खड़ा?

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने एयरबस को भी कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार में हुए सौदों को लेकर संदेह के घेरे में है। उन्होंने राहुल गांधी से इस बात का जवाब देने को कहा कि उन्हें कंपनी का आंतरिक ईमेल कैसे मिला। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी कंपनी के ‘‘लॉबीस्ट’’ के तौर पर काम करने का आरोप लगाया।

मंत्री ने कहा , ‘‘इससे बड़ी और कोई बात नहीं सामने आ सकती कि वह विदेशी कंपनी के लाबीस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं ।’’प्रसाद ने कहा कि गांधी परिवार से आने वाले पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के दौरान हुए कई संदेहास्पद रक्षा सौदों को लेकर भाजपा के उनके साथ गंभीर मतभेद हैं, लेकिन उन पर कभी देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, उन्होंने (राहुल गांधी ने) हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री पर आरोप लगाकर स्वयं पर कीचड़ उछाली है। हम जनता के सामने उनके झूठ का पर्दाफाश करेंगे।

प्रसाद ने कहा, " राहुल गांधी झूठ की मशीन हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के चक्कर में सभी सीमा पार कर दी है । ’’ उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का पूरा खानदान समय-समय पर देश को लूटता रहा है। ‘‘ जमीन घोटाले और शेयर लूट के आरोप में मां-बेटा बेल (जमानत) पर हैं। उनका बहनोई रॉबर्ट वाड्रा अपनी मां के साथ जांच के घेरे में हैं।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राफेल सौदाकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल