भाजपा राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, दिल्ली में कई दिनों से चल रहा था इलाज

By अंजली चौहान | Updated: June 26, 2023 11:38 IST2023-06-26T11:10:28+5:302023-06-26T11:38:48+5:30

राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

BJP Rajya Sabha MP Hardwar Dubey passed away treatment was going on in Delhi for many days | भाजपा राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, दिल्ली में कई दिनों से चल रहा था इलाज

फोटो क्रेडिट- एएनआई

Highlightsहरद्वार दुबे का 74 साल की उम्र में निधन हो गयादिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का सोमवार को निधन हो गया। राज्यसभा सांसद के निधन की सूचना उनके बेटे प्रांशु दुबे ने की।

74 साल हरद्वार दुबे राज्यसभा में मौजूदा सांसद थें। गौरतलब है कि दिल्ली में कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था वह पिछले कुछ समय से बीमार थें। 

उनका पार्थिव शरीर आज दिल्ली से आगरा वापस लाया जाएगा। हरद्वार दुबे उत्तर प्रदेश के आगरा में छावनी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक दलों में शोक की लहर है। 

सीएम योगी ने जताया दुख 

बीजेपी सांसद हरद्वार दुबे के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया गै। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हरद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने का साहस दें। 

बता दें कि हरद्वार दुबे आगरा की छावनी विधानसभा सीट से दो बार विधायर रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में वित्त मंत्री भी रहे थें।

2020 में बीजेपी में उन्हें राज्यसभा भेजा था। उन्होंने यूपी में ब्राह्मण वोटरों को साधने में अहम भूमिका निभाई हैं। वह सीतापुर और अयोध्या समेत कई जिलों में संघ प्रचारक भी रह चुके हैं। 

Web Title: BJP Rajya Sabha MP Hardwar Dubey passed away treatment was going on in Delhi for many days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे