लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने नैनो परियोजना की खिलाफत का मुद्दा उठाया, आदित्य के साथ भेंट पर बयान की मांग की

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:07 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार संदेह जताया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना कुछ निवेश का रुख पश्चिम बंगाल की ओर मोड़ने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मदद कर रही है।

तृणमूल कांगेस की सुप्रीमो बनर्जी और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे की मुलाकात के अगले दिन भाजपा ने यह टिप्पणी की है।

यहां पत्रकारों से बातचीत में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को सवाल किया कि बनर्जी और आदित्य ठाकरे के बीच हुई चर्चा के संबंध में कोई आधिकारिक बयान क्यों नहीं जारी किया गया है।

मुंबई में उद्योगपतियों के साथ बनर्जी की बैठक से ठीक पहले शेलार ने 2008 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी द्वारा टाटा मोटर्स की नैनो परियोजना के विरोध का मुद्दा भी उठाया। बनर्जी उस दौरान विपक्ष में थीं और उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में जीतकर वह मुख्यमंत्री बनीं।

बनर्जी ने अपना मुंबई का तीन दिवसीय दौरा 30 नवंबर को शुरू किया है।

शेलार ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मंगलवार को मुंबई के एक निजी होटल में बैठक हुई। हालांकि, इस बैठक के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बैठक पर संदेह पैदा करता है।’’

आदित्य के अलावा बनर्जी ने शिवसेना के नेता संजय राउत से भी भेंट की। उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मिलना था, लेकिन वह सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं, इसलिए दोनों की मुलाकात नहीं हो पायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह