लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में विधान परिषद गठन को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा- सरकार असंतोष को दबाने के लिए कर रही है ऐसा 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 30, 2019 06:07 IST

मध्य प्रदेश: भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार परिषद गठन के बहाने सरकार को लेकर पार्टी में उभर रहे असंतोष को दबाने का कार्य कर रही है. कमलनाथ सरकार इसके जरिए असंतुष्टों को मनाने की कवायद कर रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश सरकार राज्य ने राज्य में विधान परिषद गठन को लेकर तेजी दिखानी शुरू कर दी है. वहीं इसे लेकर भाजपा सवाल उठा रही है.भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार असंतोष को दबाने के लिए ऐसा कर रही है. राज्य में कमलनाथ सरकार ने वचन पत्र में दिए वचन के अनुसार अब विधान परिषद गठन को लेकर तैयारी शुरु कर दी है.

मध्यप्रदेश सरकार राज्य ने राज्य में विधान परिषद गठन को लेकर तेजी दिखानी शुरू कर दी है. वहीं इसे लेकर भाजपा सवाल उठा रही है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार असंतोष को दबाने के लिए ऐसा कर रही है. राज्य में कमलनाथ सरकार ने वचन पत्र में दिए वचन के अनुसार अब विधान परिषद गठन को लेकर तैयारी शुरु कर दी है. मंगलवार को इसे लेकर राज्य के मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती ने अधिकारियों की बैठक भी ली और इसका प्रारूप भी तैयार किया. 

वहीं इसे लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार परिषद गठन के बहाने सरकार को लेकर पार्टी में उभर रहे असंतोष को दबाने का कार्य कर रही है. कमलनाथ सरकार इसके जरिए असंतुष्टों को मनाने की कवायद कर रही है. 

सिंह ने कहा कि इस सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन बांटने के तक के लाले पड़े हैं, ऐसे में विधान परिषद का बजट कहां से लाएंगे. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इस मुद्दे को जनता से जोड़ते हुए कहा कि इसका जनता पर सीधा असर पड़ेगा. विधान परिषद के गठन का बोझ भी जनता को ही उठाना पड़ेगा. सिंह ने विधान परिषद के गठन को लेकर कहा कि इस मामले में विपक्ष को विश्वास में लेने की जरूरत थी.

वहीं पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हठधर्मिता के साथ चल रही है. सरकार अपने असंतोष को छिपाने के लिए अलग-अलग प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि राजनैतिक रूप से इतना बड़ा फैसला बिना विपक्ष की सलाह के लेना निश्चित रूप से सरकार का गैर जिम्मेदाराना रुख है. 

सारंग ने कहा कि सरकार एक तरफ वित्तीय संकट की बात कहती है, तो वहीं दूसरी ओर अपने ऐशो-आराम और राजनीतिक असंतुष्टों को संतुष्ट करने के लिए विधान परिषद का गठन करने जा रही है. उनका कहना है कि अभी परिषद का गठन करना उचित नहीं है. लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हो, इसके हम पक्षधर हैं, लेकिन वो विपक्ष जो 109 की संख्या में है, उससे बिना पूछे इस तरह का फैसला देना गलत है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित