लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री जीवेश मिश्रा का बड़ा बयान, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान एनडीए में हैं और रहेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 5, 2020 18:32 IST

बिहार में भाजपा और जदयू में सियासी घमासान जारी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कानून पर नीतीश सरकार पर हमला बोला था. अब बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान एनडीए के हिस्सा हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान नीतीश सरकार के खिलाफ चुनाव लड़े थे.बिहार में लोजपा के पास मात्र एक विधायक हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से एनडीए में जारी सियासी उठापटक पर अब नीतीश कुमार सरकार भाजपा कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा है कि चिराग पासवान एनडीए में थे और एनडीए में ही रहेंगे.

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान अभी भी एनडीए में हैं. उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान को एनडीए से बाहर करने के लिए जदयू ने सारा जोर लगा दिया है. लेकिन भाजपा के तेवर कुछ और ही नजर आ रहे हैं. बिहार सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा से मुजफ्फरपुर में मीडिया ने चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछा.

जीवेश मिश्रा बोले- चिराग पासवान पहले भी एनडीए में थे, आज भी एनडीए में है. हां, बिहार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एनडीए से अलग होकर चुनाव लडने का फैसला लिया था. लेकिन वे केंद्र में एनडीए का हिस्सा है. पत्रकारों ने पूछा कि क्या चिराग आगे भी एनडीए का हिस्सा रहेंगे.

मिश्रा ने कहा कि इसे लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि इसे लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा. जो फैसला आयेगा उसे पार्टी के कार्यकर्ता कबूल करेंगे. उन्होंने ने कहा कि चिराग पासवान हमारे साथ मिलकर चलेंगे. वहीं, जीवेश मिश्रा के बयान पर भाजपा हाईकमान ने कोई टिप्पणी नहीं किया है.

ऐसे में चिराग पासवान को लेकर मंत्री जीवेश मिश्रा के बयान से एनडीए में घमासान के आसार हैं. दरअसल, जदयू विधानसभा चुनाव में अपनी बर्बादी के लिए चिराग पासवान को जिम्मेवार बता रहा है. जदयू के नेता सार्वजनिक मंच से कह रहे हैं कि चिराग पासवान के कारण उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में इतनी कम सीटें आईं. सूत्रों के मुताबिक जदयू के द्वारा भाजपा पर लगातार यहा दबाव बनाया जा रहा है कि चिराग पासवान को एनडीए से बाहर किया जाये.

हालांकि, चिराग को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जदयू के तमाम दबाव के बावजूद भाजपा का कोई नेता ये बोलने को तैयार नहीं है कि चिराग पासवान को एनडीए से बाहर किया जायेगा. भाजपा के कई नेता ऑफ द रिकार्ड ये भी कह रहे हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में चिराग पासवान को जगह भी मिल सकती है. यहां बता दें कि बीते दिनों राज्यसभा की एक सीट भाजपा ने चिराग पासवान को नहीं दिया. चिराग पासवान विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन से बाहर हो गया था. हालांकि चिराग की पार्टी लोजपा को सफलता नहीं मिली.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमारलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे