लाइव न्यूज़ :

बस खरीद ‘घोटाले’ को लेकर भाजपा ने केजरीवाल के आवास के पास किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पार्टी के कार्यकार्ताओं ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के लिए बसों की खरीद में ‘घोटाला’ होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के दिल्ली इकाई अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया। उन्होंने परिवहन मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

एक बयान में गुप्ता ने कहा, ‘‘ अगर केजरीवाल ईमानदार हैं और बस घोटाले में उनका कोई हाथ नहीं है, तो उन्हें तत्काल परिवहन मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।’’

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कथित बस घोटाले को लेकर केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने बहुमत के दम पर मामले को दबाने की कोशिश की।’’ बिधूड़ी ने कहा कि सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है, इसलिए भाजपा विधायक दल ने उप राज्यपाल से मामले की जांच कराने की मांग की।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने डीटीसी के लिए एक हजार बसों को खरीदने की प्रक्रिया रोक दी है। उप राज्यपाल अनिल बैजल ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग