लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 12 विधायकों के निलंबन के खिलाफ औरंगाबाद में भाजपा का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:50 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), छह जुलाई महाराष्ट्र विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 विधायकों को कथित दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित किये जाने के एक दिन बाद, मंगलवार को औरंगाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा के ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘स्थानीय निकायों में ओबीसी वर्ग के लिए राजनीतिक आरक्षण कम होता जा रहा है और मराठा समुदाय को रोजगार और शिक्षा में आरक्षण से वंचित रखा जा रहा है, इन मुद्दों पर भाजपा ने वर्तमान सरकार का पर्दाफाश कर दिया है। 12 विधायकों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या है।’’

एक पूर्व मेयर ने कहा कि एमवीए सरकार मराठाओं और ओबीसी को आरक्षण बहाल करने के पक्ष में नहीं दिखती और उसने भाजपा की आवाज को दबाने के लिए 12 विधायकों को निलंबित कर दिया।

राज्य विधानसभा से सोमवार को भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया। उन पर राज्य सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में पीठासीन सभापति भास्कर जाधव के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं और विधायकों ने अपने खिलाफ आरोपों को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?