भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:37 IST2021-05-05T18:37:05+5:302021-05-05T18:37:05+5:30

BJP protests against violence against party workers in West Bengal | भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया

जयपुर, पांच मई भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में बुधवार को राज्य के सभी मंडलों में धरना प्रदर्शन किए।

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पूनियां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद वहां जो हिंसक घटनायें हुईं वह लोकतंत्र के लिये काला धब्बा है, शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि अभी पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं, लेकिन इस तरीके का प्रतिशोध कहीं देखने को नहीं मिला और आज पूरे देशभर में भाजपा का कार्यकर्ता बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके मनोबल, आत्मविश्वास और भरोसे के लिए उनके साथ खड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP protests against violence against party workers in West Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे