लाइव न्यूज़ :

महिला की मृत्यु मामले में भाजपा ने मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:05 IST

Open in App

मुंबई, 27 फरवरी महाराष्ट्र भाजपा की महिला इकाई ने शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में वन मंत्री संजय राठौड़ के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिनका नाम पुणे में एक महिला की मौत से जोड़ा जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, नासिक, सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद और अन्य शहरों के प्रमुख स्थलों पर प्रदर्शन किया। इसके तहत प्रदर्शनकारियों ने इन शहरों की प्रमुख सड़कों को भी बाधित करने की कोशिश की।

उल्लेखनीय है कि आठ फरवरी को पुणे के हडपसर इलाके में एक इमारत से कथित तौर पर गिरने से महिला की मौत हो गई थी। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में और विपक्षी भाजपा की ओर से दावा किया गया कि इस 23 वर्षीय महिला की मौत से राठौड़ का संबंध है।

मुंबई के प्रदर्शन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘ ऐसे व्यक्ति को राज्य मंत्रिमंडल में नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार उन्हें हटाने में देरी कर रही है। इसलिए हम सड़कों पर उतरे हैं।’’

भाजपा ने पहले ही घोषणा की है कि अगर एक मार्च (सोमवार)से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र से पहले राठौड़ को मंत्री पद से हटाया नहीं गया तो वह सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चलने देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया