लाइव न्यूज़ :

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर औरंगाबाद में भाजपा का महाराष्ट्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:01 IST

Open in App

औरंगाबाद, 15 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लिए राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बुधवार को यहां जालना रोड पर प्रदर्शन किया।

एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमरप्रीत चौक पर नारे लगाए जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें क्रांति चौक पुलिस थाने ले जाया गया।

भाजपा की प्रदेश इकाई के महासचिव अतुल सावे ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने विरोध प्रदर्शन को बलपूर्वक दबाने का काम किया।

भाजपा जिला इकाई के अध्यक्ष संजय केनेकर ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पहले भी मराठा समुदाय को मूर्ख बनाया था और अब वे ओबीसी समुदाय को बेवकूफ बना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार से अपील की थी कि वह ओबीसी जनसंख्या को लेकर अदालत में आंकड़े पेश करे। राज्य सरकार ने उस पर ध्यान नहीं दिया और समुदाय को न्याय नहीं मिला।’’

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा ने वैजापुर, गंगापुर, खुलताबाद, कन्नड, सिल्लोड, फुलंबरी और जिले के अन्य हिस्सों में इसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की योजना बनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos