लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कश्मीर घाटी के सभी पंचों एवं सरपंचों के वास्ते उपयुक्त आवास की मांग करते हुए प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:20 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 अक्टूबर जम्मू कश्मीर प्रदेश भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कश्मीर घाटी में सभी पंचों एवं सरपंचों के लिए सुरक्षित एवं उपयुक्त आवास की मांग करते हुए यहां विरोध मार्च निकाला।

उन्होंने अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए यहां प्रेस एंक्लेव पर प्रदर्शन किया।

कश्मीर के संभागीय प्रशासन की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कहा कि सभी पंचों एवं सरपंचों को ‘अव्यवस्थित’ आवास देने से उनके लिए निजता के मुद्दे एवं सुरक्षा संबंधी समस्याएं खड़ी हो गयी हैं।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ये पंच एवं सरपंच जनता के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए थे न कि कैदी। श्रीनगर में बुक कराये गये 14 होटलों में छह से अधिक नेता साथ रखे गये हैं जो सुरक्षा का स्पष्ट उल्लंघन है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये नेता अपने निजी मकान से बाहर फेंक दिये गये हैं और होटल के कमरों में ‘भेड़ों की झुंड’ की तरह रखे गए हैं। उन्होंने संभागीय प्रशासन एवं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इन मुद्दों का हल करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र