लाइव न्यूज़ :

BJP का पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन, TMC ने पलटवार कर कहा- यह नौटंकी बंद करें

By भाषा | Updated: October 13, 2019 05:33 IST

पश्चिम बंगालः मुर्शिदाबाद के जियागंज में स्कूली शिक्षक बंधु प्रकाश पाल, उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी की उनके घर में हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल भाजपा ने राज्य में हाल ही में हुईं पार्टी कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं के खिलाफ शनिवार को यहां धरना दिया। भगवा पार्टी ने दावा किया बीते एक सप्ताह के भीतर बंगाल में उसके आठ कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई।

पश्चिम बंगाल भाजपा ने राज्य में हाल ही में हुईं पार्टी कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं के खिलाफ शनिवार को यहां धरना दिया। भगवा पार्टी ने दावा किया बीते एक सप्ताह के भीतर बंगाल में उसके आठ कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। इनमें मुर्शिदाबाद के एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या शामिल नहीं है।

मुर्शिदाबाद के जियागंज में स्कूली शिक्षक बंधु प्रकाश पाल, उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी की उनके घर में हत्या कर दी गई। दावा किया गया है कि वह भाजपा-आरएसएस के समर्थक थे। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि इन तीनों की हत्या निजी रंजिश की वजह से की गई और राजनीति से इसका कोई संबंध नहीं है।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से कहा, "बंगाल में हर दिन भाजपा के एक न एक कार्यकर्ता की हत्या की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस सरकार जनता से संपर्क पूरी तरह खो चुकी है और अब आंतकी हथकंडों का इस्तेमाल कर शासन करने की कोशिश कर रही है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम इस सरकार को उखाड़ फेंकने तक लड़ाई लड़ेंगे।"

घोष के आरोपों पर पलटवार करते हुए राज्य के संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि पुलिस पहले ही तिहरे हत्याकांड के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में ले चुकी है। उन्होंने कहा, "भाजपा को पहले यह तय करना चाहिये कि जिस व्यक्ति की मौत हुई वो आरएसएस का समर्थक था या भाजपा का। भाजपा के नेता खुद ही उलझे हुए हैं। उन्हें यह नौटंकी बंद करनी चाहिये। पुलिस पहले ही जांच शुरू कर चुकी है और मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।"

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पश्चिम बंगाल की "पूरी तरह से ठप" कानून व्यवस्था से अवगत कराने के लिये उनसे समय मांगा है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीपश्चिम बंगालआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया