लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने बंगाल में जूट क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये देने का वादा किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 16:01 IST

Open in App

कोलकाता, 22 मार्च पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में जूट क्षेत्र के लिए 1500 करोड़ रुपये के पैकेज का वादा किया गया है।

बंगाल की जूट मिलों में काम करने वाले मुख्य रूप से हिंदी भाषी तीन लाख मजदूरों को पार्टी वोट बैंक के तौर पर देख रही है।

जूट क्षेत्र वाले 23 मुख्य जिलों में से 18 से अधिक जिलों के लगभग 35 लाख किसान भी लाभान्वित होते हैं।

घोषणापत्र में कहा गया है, “हम जूट उद्योग को 1500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देकर पुनर्जीवित करेंगे। यह राशि जूट मिलों के वित्तीय पुनरुद्धार, अवसंरचना के आधुनिकीकरण, उत्पादन और विपणन केंद्रों के लिए दी जाएगी।”

घोषणापत्र में अनाज और चीनी के लिए अनिवार्य जूट की पैकेजिंग के नियमों से छेड़छाड़ न करने का वादा भी किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस ने विशेष रूप से जूट के किसानों को नहीं बल्कि सभी किसानों को लुभाने वाली योजनाओं का वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां