लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा का उत्तराखंड दौरा अब चार दिसंबर से शुरू होगा

By भाषा | Updated: November 29, 2020 16:42 IST

Open in App

देहरादून, 29 नवंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा अब चार दिसंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा पार्टी मामलों के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने यहां संवाददाताओं को नड्डा के कार्यक्रम में हुए बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य का उनका दौरा अब पांच दिसंबर की जगह चार दिसंबर से शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि अपने चार दिवसीय दौरे के पहले दिन चार दिसंबर को नड्डा हरिद्वार में साधु—संतों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद पांच दिसंबर को देहरादून आएंगे।

गौतम ने बताया कि पांच, छह और सात दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष पार्टी संगठन और सरकार के साथ 14 बैठकें करेंगे जिनमें पार्टी की कोर कमेटी, राज्य मंत्रिमंडल और पार्टी के विभिन्न संगठनों के साथ बैठकें शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, नड्डा देहरादून जिले में ही एक बूथ पर भी जाएंगे जहां वह बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके अतिरिक्त वह एक प्रब़ुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र